भाजपा महिला मोर्चा का हेमंत सरकार के ख़िलाफ हल्ला बोल, कहा महिला सुरक्षा में हेमंत सरकार फेल

3

जमशेदपुर:जमशेदपुर भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा ने राज्य में बढ़ते अपराध एवं महिला उत्पीड़न की घटना के विरोध में करनडीह स्थित प्रखंड कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया। प्रदेश में बढ़ते अपराध, आदिवासी-दलित महिलाओं एवं बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म तथा गैंग रेप समेत बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ज्योति अधिकारी के नेतृत्व में धरना दिया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिला सुरक्षा को लेकर जमकर कोसा। कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपरोक्त विषय पर ध्यान आकर्षित करते हुए ज्ञापन सौंपा।
मौके पर उपस्थित राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण ने कहा कि हेमंत सरकार अपने एक वर्ष की उपलब्धि गिना रही है। परंतु पिछले एक वर्ष में सरकार की बड़ी उपलब्धि बढ़ते दुष्कर्म की घटना रही है। राज्य सरकार पिछले एक साल में हर मोर्चे पर विफल रही है। झारखंड में हो रहे दुष्कर्म और महिला अपराध शर्मसार कर रहा है। आज दुष्कर्म पीड़ित महिलाओं को न्याय नहीं मिल पा रहा है। राँची की दुर्दांत घटना के साथ पूरे प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं, हेमंत सरकार महिला सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा ने कहा कि हेमंत सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। यह सरकार महिला विरोधी है। महिलाओं के साथ इतनी घटनाएं घटित होने के बावजूद सरकार की बेरुखी इस बात को साबित करती है कि नारी सुरक्षा के प्रति उनकी प्राथमिकता क्या है। भाजपा ऐसी असंवेदनशील सरकार को जगाने के लिए प्रदर्शन कर रही है। जब तक राज्य की महिलाएं सुरक्षित नहीं महसूस करती हैं, तब तक ना हम विश्राम करेंगे और ना ही सरकार को चैन से बैठने देंगे।

इस दौरान राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बारी मुर्मू, ज्योति अधिकारी, राजपति देवी, नीलू झा, गीता सिंह, रीना चौधरी, लक्ष्मी मिर्धा, सीता सिंह, जयलक्ष्मी, मुक्ता नामता, आरती यादव, सीमा जायसवाल, शुक्ला हलदर, लीना चौधरी, मीणा सिंह, रेणु सिंह, गुलनार खान, अरविंदर कौर, मीणा सिन्हा समेत अन्य महिला कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हल नहीं निकला तो आंदोलन होगा और तेज: भगवान सिंह

Fri Jan 8 , 2021
चौपाल में किसान बिल पर फिर गरजे आंदोलनकारी जमशेदपुर: जमशेदपुर में कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन चौपाल के रूप में जारी है। इस बीच गुरुवार को मानगो गुरद्वारा के प्रधान भगवान सिंह ने दी केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए है कि यदि किसानों की समस्या का हल नहीं निकला […]

You May Like

फ़िल्मी खबर