भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय पहुंचे रघुवर दास, जेपी नड्डा समेत कई नेताओं से की मुलाकात

1

जमशेदपुर : भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार को नई दिल्ली में दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पहुंचकर उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पूर्व सीएम रघुवर दास ने श्री नड्डा को नववर्ष की शुभकामनाएं व्यक्त की। राष्ट्रीय मुख्यालय के कार्यालय कक्ष में झारखंड के कई नेताओं ने रघुवर दास का स्वागत किया। जिनमें विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, विधायक नवीन जायसवाल, विधायक अमर बाउरी, आलोक चौरसिया, विकास प्रीतम, डाल्टनगंज के डिप्टी मेयर मंगल सिंह, कुलवंत सिंह बंटी समेत अन्य शामिल थे। सभी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास का स्वगात करते हुए नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह का स्वागत करेगी भाजपा

Fri Jan 8 , 2021
जमशेदपुर: कोल्हान भाजपा के वरिष्ठ नेता सह बिहार सरकार के कृषि, सहकारिता एवं गन्ना उद्योग मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह के जमशेदपुर आगमन पर भाजपा जिला कमेटी जोरदार स्वागत करेगी। शुक्रवार को महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह से परिसदन में मुलाकात की। […]

You May Like

फ़िल्मी खबर