बंगाल चुनाव के लिए जमशेदपुर के भाजपा नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, दिनेश कुमार इंदस विधानसभा की संभालेंगे कमान

4

राजकुमार श्रीवास्तव, नंदजी प्रसाद, रमेश हाँसदा और रामसिंह मुंडा को भी मिली जिम्मेदारी

जमशेदपुर :पश्चिम बंगाल में कमल खिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी गतिविधियां तेज़ कर दी है। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार के लिए अलग अलग राज्यों से पार्टी नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। गुरुवार को पश्चिम बंगाल के आसनसोल जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न सांगठनिक बैठक में जमशेदपुर के भाजपा नेताओं को कई विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी से नवाजा गया। चुनावी रणनीति के दृष्टिकोण से संपन्न उक्त बैठक में मुख्य रूप से हरियाणा के संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू , झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश मिश्रा, प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, उत्तराखंड कुमावू विभाग के संगठन मंत्री मनोज सहित अन्य मौजूद रहें। इस दौरान जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार को बंगाल के विष्णुपुर लोकसभा के अंतर्गत आने वाली इंदस विधानसभा में चुनाव प्रचार एवं सांगठनिक प्रभार की जिम्मेदारी मिली है। ज्ञात हो कि विष्णुपुर लोकसभा के सांसद सौमित्र खां हैं, जो कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष है। इसके अलावे पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव को बांकुड़ा जिला के सोनामुखी विधानसभा में प्रचार का ज़िम्मा मिला है। पूर्व जिलाध्यक्ष नंदजी प्रसाद को मानबाज़ार विस क्षेत्र, रमेश हाँसदा को बाँधवान विधानसभा और रामसिंह मुंडा को रायपुर विधानसभा में प्रचार का ज़िम्मा संगठन के स्तर से मिली है। गुरुवार को पश्चिम बंगाल के आसनसोल में संपन्न पार्टी बैठक में जमशेदपुर के भाजपा नेता भी शामिल हुए जिन्हें चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी मिली है। मालूम हो कि उक्त सभी विधानसभा क्षेत्रों में 27 मार्च और 01 अप्रैल को चुनाव होना है। पश्चिम बंगाल चुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी मिलने पर जमशेदपुर के भाजपा नेताओं ने संगठन के आला नेताओं के प्रति आभार जताया है। पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि पूरे देश की नज़र पश्चिम बंगाल के चुनावी गतिविधियों पर है। ऐसे में संगठन के स्तर से मिले दायित्वों का पूरी क्षमता से निर्वाहन होगा। कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ममता दीदी के गुंडाराज से त्रस्त हो चुकी है, अब बंगाल परिवर्तन और रामराज्य लाने के मूड में है। उन्होंने भरोसा जताया कि अबकी बार पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए सरकार बनायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समाजिक संस्था जोहार झारखंड ने जमशेदजी को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Thu Mar 4 , 2021
जमशेदपुर :जोहार झारखंड समाज सेवी संस्था के सदस्यों के द्वारा आज विश्व प्रसिद्ध औधोगिक संस्थान टाटा समूह के संस्थापक एवं जमशेदपुर के अन्नदाता श्री जमशेदजी नुसीरवानजी जी टाटा जी की जयंती पर उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें शत- शत नमन। किया जिसमें मुख्य रूप से संस्था के संरक्षक […]

You May Like

फ़िल्मी खबर