भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई सम्पन्न, जमशेदपुर के नेताओं ने वर्चुअल रूप से बैठक में लिया भाग

40

हेमंत सरकार हर मोर्चे पर फेल, भ्रष्टाचार एवं संसाधनों की लूट सरकार की उपलब्धि -सांसद

जमशेदपुर :भाजपा झारखंड प्रदेश की कार्यसमिति बैठक गुरुवार को राँची स्थित प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित कार्यसमिति बैठक में जमशेदपुर महानगर के नेताओं ने वर्चुअल रूप से भाग लिया। साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में बड़े स्क्रीन के माध्यम से बैठक का लाइव प्रसारण किया गया। बैठक में शामिल जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव व अन्य ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, प. दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेयी के छविचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर बैठक का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान नेताओं ने वंदे मातरम गीत के गाकर बैठक की शुरुआत की। प्रदेश कार्यालय से संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की व कई टास्क दिए। वक्ताओं ने केन्द्र सरकार की उपलब्धि एवं राज्य सरकार की विफलताओं को जनता के बीच ले जाने का निर्देश दिया।

प्रदेश कार्यालय में इन नेताओं ने किया संबोधित:
राष्ट्रीय महामंत्री सी. टी. रवि, प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, विधायक दल के नेता बाबुलाल मरांडी, सांसद नीलकंठ सिंह मुंडा, सांसद अन्नपूर्णा देवी, विधायक सी.पी. सिंह, जे.पी. पटेल, प्रदेश सह प्रभारी सुभाष सरकार।

इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों में हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है। पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और संसाधनों की लूट मची हुई है। शराब माफियाओं को संरक्षण दिया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनता पर फर्जी मुकदमे किये जा रहे हैं। प्रदेश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला हो रहा है। पिछले डेढ़ वर्षों में हेमंत सरकार ने दलितों, आदिवासियों, युवाओं, महिलाओं के प्रति विरोधी रवैया अपनाया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव ने भी राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए इसे जनविरोधी सरकार बताया। उन्होंने कहा कि सरकार गठन के बाद से ही मुख्यमंत्री, मंत्री समेत पूरी केबिनेट केंद्र सरकार पर अनावश्यक टिप्पणी कर अपने जवाबदेही से बचने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर महानगर प्रदेश कार्यसमिति में पारित प्रस्ताव का समर्थन करती है। अगर राज्य सरकार जनता के हितों के प्रति गंभीर नहीं होती है तो सड़क से सदन तक सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, जिलाध्यक्ष गूँजन यादव, नंदजी प्रसाद, मनोज सिंह, राजेश शुक्ला, मिथलेश सिंह यादव, रामबाबू तिवारी,देवेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, भरत सिंह, कल्याणी शरण, राजन सिंह, अनिल मोदी एवं राकेश सिंह शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टाटा मोटर्स अस्पताल में गुरुवार को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया गया

Thu Jul 1 , 2021
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स अस्पताल में गुरुवार को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया गया। बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ विधानचंद्र राय की जयंती अौर पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह उन सभी डाक्टरों अौर स्वास्थ्यकर्मियों को समर्पित है जो अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा कर रहे […]

You May Like

फ़िल्मी खबर