भाजपा बिरसानगर मंडल की कार्यसमिति बैठक में क्षेत्र की समस्याओं पर हुई चर्चा, पानी के कनेक्शन के लिए शुल्क बढ़ाये जाने पर निंदा प्रस्ताव हुआ पेश

24

जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत बिरसानगर मंडल की कार्यसमिति बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। मंडल अध्यक्ष बबलू गोप की अध्यक्षता में सकुंतला उद्यान में आयोजित कार्यसमिति बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव मुख्य रूप से शामिल हुए। आयोजित बैठक में बिरसानगर क्षेत्र की कई बढ़ती हुई समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए निंदा प्रस्ताव पेश किया गया। निंदा प्रस्ताव में बताया गया कि पूर्व में पानी के नए कनेक्शन के लिए 3250 रुपये लिए जाते थे जो अब बढ़ाकर 8500 रुपये हो गए हैं। मूलभूत सुविधाओं में इस प्रकार से की गई वृद्धि पर निंदा प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किया गया। इससे पहले, अतिथियों ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, प. दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेयी के छविचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर बैठक का विधिवत शुभारंभ किया।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि जमशेदपुर सहित पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है। लगातर बढ़ते आपराधिक घटनाओं से प्रदेश की जनता भयाक्रांत हैं। उन्होंने बिरसानगर मंडल अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों की जनसमस्याओं पर जानकारी लेते हुए कहा कि क्षेत्र में बिजली की स्थिति चरमराई हुई है। जहां पूर्व में 22-23 घंटे बिजली की आपूर्ति होती थी वहां अब बिजली की आंखमिचौली लगी रहती है। कई दिनों तक तो मरम्मती के नाम पर हजारों घरों में बिजली की आपूर्ति बाधित रहती है। विभाग के अधिकारी एवं कर्मी के उदासीन रवैये की शिकायत भी लगातार मिल रही है। कहा कि तमाम विकास कार्य आज ठप्प पड़े हुए हैं। शहर के कंपनी क्षेत्र के समानांतर सुख-सुविधा वाले बिरसानगर की बस्तियों में बढ़ती जनसमस्याओं पर हो रही अनदेखी चिंताजनक है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्या के प्रति सजग रहने और समाधान की दिशा में समर्पित भाव से कार्य करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने मंडल के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनका कुशल क्षेम जाना।
बैठक को उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष पवन अग्रवाल, संजीव कुमार, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, पुष्पा तिर्की, बोलटू सरकार, श्रीराम प्रसाद, जितेंद्र मिश्रा, नरेश प्रसाद, राजपति देवी, लक्ष्मी मिर्धा, इशान प्रधान, गौतम दास, अनुप सिंह, अनूप टोप्पो, तापस कर्मकार, बिट्टू सिंह, अनिल अग्रवाल, वासूदेव ठाकुर, मालती कालन्दी, अभिषेक राहा, बापन बनर्जी, मृणाल बनर्जी, दीपक सिंह, हरपाल सिंह, कृपा गोप समेत अन्य मंडल पदाधिकारी, भवन प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एकता साहू परिवार ने मनाया श्रावण महोत्सव

Sat Jul 31 , 2021
जमशेदपुर :छत्तीसगढ़ी एकता साहू परिवार के तत्वाधान में श्रावण महोत्सव का कार्यक्रम काशीडीह में आयोजित किया गया, द्वीप प्रज्योलित के पश्चात सांस्कृतिक नृत्य के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया | कार्यक्रम में प्रश्नोत्तर, मेहंदी प्रतियोगिता व खेल खेलकर कार्यक्रम का आनंद लिया | कार्यक्रम में संस्था की संस्थापक शीलू […]

You May Like

फ़िल्मी खबर