भाजपा सोनारी मंडल की कार्यसमिति बैठक में राज्य सरकार की विफलताओं पर चर्चा, फ़्री वैक्सीन के लिए मोदी सरकार का जताया आभार

90
  • राज्य में क़ानून व्यवस्था अबतक की सबसे निचले स्तर पर दिनेश कुमार
  • रोजगार वर्ष में युवा झेल रहे बेरोजगारी का दंश, झारखंड सरकार ट्रांसफर पोस्टिंग में व्यस्त – राजकुमार सिंह

जमशेदपुर :भारतीय जनता पार्टी की सोनारी मंडल में कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। मंडल अंतर्गत भारत सेवाश्रम संघ भवन के स्व. अनिर्बन रॉय सभागार में सेमी डिजिटल प्रारूप में आहूत उक्त बैठक में पार्टी के जिला और प्रदेश स्तरीय कई नेताओं सहित सोनारी मंडल के पदाधिकारियों और कार्यमसमिति सदस्य सम्मिलित हुए। बैठक में सर्वसम्मति से केंद्र की मोदी सरकार के प्रति निःशुल्क कोरोनारोधी वैक्सीन और जरूरतमंदों तक सूखा राशन वितरण योजना के विस्तार के लिए भाजपा नेताओं ने आभार जताया। कोरोना सहित अन्य बीमारियों के कारण साथ छोड़ गये भाजपाई साथियों सहित अन्य दिवंगत पुण्यात्माओं के प्रति मौन धारण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। बैठक में भाजपा नेताओं ने झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुआई वाली यूपीए सरकार की विफलताओं को गिनाते हुए तीव्र आलोचना किये। बतौर प्रभारी भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि सूबे में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति अत्यंत अराजक है और अबतक के सबसे निचले स्तर पर है। कहा कि राज्य में अपराधी सरेराह सड़क पर तांडव मचा रहे हैं।

जज, अधिवक्ताओं को अपराधी निशाने पर ले रहे हैं। प्रदेश में रूल ऑफ़ लॉ की स्थिति लगातार क्षीण हो रही है। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने झारखंड सरकार को रोजगार के मुद्दे पर घेरते हुए जमकर आलोचना किया। कहा कि कहने को हेमंत सरकार ने वर्ष 2021 को रोजगार वर्ष घोषित किया है, किंतु सर्वाधिक बेरोज़गारी के आंकड़े इसी साल देखने सुनने को मिल रहे हैं। नये रोज़गार मुहैया कराने के विषय पर सरकार जुमलेबाजी करती दिख रही है। दक्ष और योग्य युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार गंभीर नहीं है और कार्ययोजना का अभाव स्पष्ट झलक रहा है। बैठक को अन्य भाजपा नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यसमिति बैठक में मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार ने मंडल क्षेत्रों में बिजली की अनियमितता, जर्जर सड़क और अन्य जनउपयोगी सेवाओं और योजनाओं के अधूरेपन से पार्टी के आला नेताओं का ध्यान खींचा। इसपर पार्टी नेताओं ने ज्ञापन के मार्फ़त जिला कमिटी को संबंधित विषयों की जानकारी उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। बैठक की अध्यक्षता सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार ने किया। मंडल प्रभारी सह पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार व मंडल प्रवासी राजीव सिंह की देखरेख में बैठक संपन्न हुई। इस दौरान मुख्य रूप से मुख्य रूप से शामिल भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य के उपाध्यक्ष आदरणीय श्री राजकुमार सिंह, जिला महामंत्री राकेश सिंह, जिला महामंत्री अनिल मोदी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मिडिया प्रभारी सोनू ठाकुर, भाजपा युवा मोर्चा प्रवक्ता अमिताभ सेनापति, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूरण वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल लहरी, महामंत्री नारायण प्रसाद, किशोर साहू, वरिष्ठ नेता महावीर सिंह, निरंजन पांडे, सुदीप चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष, सरस्वती लोधी, एसटी मोर्चा अध्यक्ष शुशील हेसा, प्यारे लाल साहू, मंडल उपाध्यक्ष संजय रजक, मंत्री नरेश प्रसाद, कार्यालय मंत्री, सुनील राय,भरत भुषण, मिडिया प्रभारी प्रिंस यादव,आई टी सेल प्रभारी रिंकु प्रसाद, राहुल भट्टाचार्य,कमल यादव, महिला मोर्चा महामंत्री रैशमी भरद्वाज, महिला मोर्चा आई टी सेल प्रभारी चित्रा साहू,कबिता मुंडा,एस टी मोर्चा कार्यालय प्रभारी संजय सिंह मुंडा,बूथ अध्यक्ष राजीव यादव, डाक्टर दिपक घोष, राखहरी धिवर, देवाशीष, पंडित किशोर चटार्जी उदय सिंह,प्रदीप, एवं भारतीय पार्टी के बुथ अध्यक्ष भवन प्रभारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उलीडीह बिरसा रोड में रहने वाले मनोज कालिंदी का मकान बारिश के कारण पूरी तरह ध्वस्त हो गया

Fri Jul 30 , 2021
जमशेदपुर : उलीडीह बिरसा रोड में रहने वाले मनोज कालिंदी का मकान बारिश के कारण पूरी तरह ध्वस्त हो गया। सूचना मिलते ही भाजपा नेता विकास सिंह मनोज कालिंदी के घर पहुंचे । मनोज कालिंदी ने विकास सिंह को बताया कि उनकी तीन बच्चियां है जो ईश्वर की कृपा से […]

You May Like

फ़िल्मी खबर