पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 98वीं जयंती पर भाजयुमो लगवाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

■ बिरसानगर, जोन न.1, गुड़िया मैदान में जुटे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत महतो समेत कई नेतागण हुए शामिल।

जमशेदपुर: पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं वृहद कंबल वितरण का आयोजन किया गया। रविवार को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में बिरसानगर, जोन न.1, गुड़िया मैदान में एकदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर सह कंबल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर लोकसभा के जमशेदपुर लोकसभा के सांसद विद्युत वरण महतो, पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के छविचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। स्वास्थ्य जांच शिविर में हजारों की संख्या में आम जनमानस के स्वास्थ्य की जांच कर परामर्श के साथ निःशुल्क दवा उपलब्ध कराई गई। इस दौरान बढ़ती ठंड के मद्देनजर 1500 से अधिक जरूरतमंदों बीच गुणवत्तापूर्ण कंबल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि हर परिस्थिति में आमजनों के सेवार्थ निरंतर तत्पर रहने वाली भारतीय जनता युवा मोर्चा, जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं परामर्श शिविर सह कड़कड़ाती ठंड में जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण समारोह का आयोजन वास्तव में अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि है। संपूर्ण भारत अटल जी की जयंती को सुशाशन दिवस के रुप में स्मरण करती है, भारत देश एवं झारखंड राज्य के लिए अटल जी का योगदान अविस्मरणीय है। श्रद्धेय अटल जी के नेतृत्व में पोखरण में किये गए परमाणु परीक्षणों के जरिए भारत ने अटल इरादों का परिचय देकर सशक्त भारत को और बुलंदी दी थी। अटल जी का मानना था कि विज्ञान से ही विकास की राह तय की जा सकती इसके लिए इन्होंने “जय जवान- जय किसान” के नारे को आगे बढ़ाते हुए “जय जवान जय किसान-जय विज्ञान” का नारा दिया। उस नारे को स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “जय अनुसंधान” जोड़कर श्रद्धेय अटल जी के संकल्पों और सपनों के साथ देश को सामरिक महाशक्ति बनाने की प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। अटज जी ने भारत के चारों कोनों को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना के माध्यम से भारत को विकास की नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया। कालजयी अटल जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा है।

सांसद विधुत वरण महतो में कहा की राजनीति के अजातशत्रु, अपने व्यक्तित्व से माँ भारती को विश्व में गौरान्वित करने वाले भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, हमसभी के प्रेरणा स्रोत भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती पर सेवा कार्य के जरिये जरूरतमंद की सेवा करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा की भाजयुमो द्वारा आयोजित ऐसे आयोजन से हजारों जरूरतमंद लाभान्वित हुए है।

वहीं, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने जीवनपर्यंत सेवा भावना के साथ देश के लिए काम किया। अटल जी की सेवा भावना से प्रेरित होकर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसके साथ ही, हजारों जरूरतमंद लोगों को कंबल भी वितरण किया गया। कहा कि शिविर में निःशुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य जाँच किये गए जिससे हजारों लोग लाभान्वित हुए। इसके साथ सर्दी, खांसी, बुखार, हड्डियों सबंधित परेशानी, शरीर में कमजोरी, जी घबराना एवं थकान, शिशुरोग, स्त्रीरोग, आँखों में पानी आना ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर (मधुमेह) एवं अन्य सभी प्रकार के सामान्य बीमारियों की निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं जांच की सुविधा लौहनगरी के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपलब्ध कराई गई। जिसके लिए हम सभी चिकित्सकों का आभार प्रकट करते है।

लौहनगरी के इन जाने-माने विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की गई जांच: डॉ कुमार- त्वचा विशेषज्ञ, डॉ सौम्या सेनगुप्ता- मधुमेह रोग विशेषज्ञ, डॉ कुमार अभिषेक- ऑर्थो-ट्रॉमा – रुमेटोलॉटी, डॉ. पार्थो चौधरी- हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉ. प्रमोद कु. सिंह- ओआरएआई और डेंटल सर्जन, डॉ. पटेल- सामान्य चिकित्सक, डॉ. गौतम कु. भारती- जीवन ज्योति फिजियोथेरेपी, डॉ. गौतम दासगुप्ता- मेडिसिस्ट ईएनटी अस्पताल, डॉ प्रमिला पुरती- एमबीबीएस, डीपीएम (मनोचिकित्सा) सलाहकार न्यूरो-मनोचिकित्सक, नेत्र परामर्श सह नेत्र जाँच एएसजी हॉस्पिटल के सहयोग से- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान AIIMS नई दिल्ली के प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा- फहीम काजमी, नजमुल हसन,मो. इमरान, राहुल कुमार,सौरभ डे। मंच का सफल संचालन कार्यक्रम के सायोजक बिरसानगर के प्रभारी अमित सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सुमित श्रीवास्तव ने किया।

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, मिथिलेश सिंह यादव, खेमलाल चौधरी, पवन अग्रवाल, गुरुदेव सिंह राजा, अजय श्रीवास्तव, अनिल सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, कुलवंत सिंह बंटी, मनोज सिंह, योगेश मल्होत्रा, बबुआ सिंह, सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, राकेश सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, विनोद सिंह, बोल्टू सरकार, संजीव कुमार, भूपेंद्र सिंह, पप्पू सिंह ,सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, पवन सिंह अजय गुप्ता, निशांत कुमार उमेश पांडेय, अमिताभ सेनापति, शशी यादव, सुमित श्रीवास्तव, प्रकाश दुबे, सन्नी संघी, शशांक शेखर, अमित सिंह आशीष साहू, नीरज, सुशील शर्मा, विकाश सिंह, मुकेश सिंह, अभिषेक डे, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष मनीष पांडेय समेत बिरसानगर व अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अखिल झारखंड बुद्धिजीवी मंच आजसू की अनुषंगी इकाई का जिला सम्मेलन एवं संगठन का चुनाव हुआ

Sun Dec 25 , 2022
जमशेदपुर । पीके प्रेस मेटल छोटागोविंदपुर मे अखिल झारखंड बुद्धिजीवी मंच आजसू की अनुषंगी इकाई का जिला सम्मेलन एवं संगठन का चुनाव हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ललित कुमार सिंह एवं संचालन संजय सिंह ने किए ।मुख्य रूप से बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उप विकास आयुक्त डॉ […]

You May Like

फ़िल्मी खबर