जमशेदपुर :अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम के कार्यालय में केंद्रीय शांति समिति, जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति एवं सिविल डिफेंस के द्वारा संयुक्त रूप से नवनियुक्त अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार मीणा का स्वागत एवं भूतपूर्व अनुमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार सिंह को भावपूर्ण विदाई दी गई । नीतीश कुमार के अल्पावधि के योगदान की सराहना की गई एवं श्री संदीप कुमार मीना के द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन प्राप्त हुआ शहर में शांति व्यवस्था स्थापित करने में तथा विभिन्न धार्मिक आयोजनों के संपादन में सहयोग का आश्वासन दिए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति कार्यकारी अध्यक्ष सह शांति समिति सदस्य आशुतोष सिंह महासचिव रामबाबू सिंह चीफ वार्डन सिविल डिफेंस शकील अनवर खान एवं शहर के प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।
केंद्रीय शांति समिति, जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति एवं सिविल डिफेंस जमशेदपुर के द्वारा संयुक्त रुप से दी गई विदाई
