उपायुक्त के निर्देश पर जेएनएसी ने बिरसानगर 3बी में ख़राब पड़े चापाकल को बनवाया

5

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया था ट्वीट

जमशेदपुर : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार द्वारा ट्वीटर पर उठाई गई ख़राब पड़े चापाकल की समस्या का जिला प्रशासन ने त्वरित समाधान कर दिया है। 20 घन्टो से भी कम समय में जिला प्रशासन ने उक्त समस्या का समाधान कर के संवेदनशीलता का उदाहरण प्रस्तुत किया है। बिरसानगर के ज़ोन नंबर 3B में ख़राब पड़े उक्त चापाकल से स्थानीय बस्ती के सैकड़ों लोगों के समक्ष पेयजल की समस्या उतपन्न हो रही थी। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता मनोज बेहरा ने सम्बंधित समस्या को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार की जानकारी में दिया। भीषण गर्मी और लॉकडाउन के बीच पेयजल संकट पर ध्यानाकृष्ट करते हुए शुक्रवार देर शाम को भाजपा नेता दिनेश कुमार ने अपनी ट्विटर हैंडल से जिला उपायुक्त सूरज कुमार और जमशेदपुर अक्षेस के समक्ष चापाकल मरम्मती का विषय रखा। इस मामले में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के स्तर से भी सहयोग का आग्रह किया गया था। मामले में स्वयं कुणाल षाड़ंगी ने भी उपायुक्त सूरज कुमार से बात करते हुए अविलंब पेयजल समस्या के समाधान का निवेदन किया था। शनिवार दोपहर में जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार के निर्देश पर चापाकल का मरम्मतीकरण पूर्ण हो गया था। बिरसानगर 3बी के स्थानीय लोगों को इससे राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने चापाकल का प्रयोग भी शुरू कर दिया हैं। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने संबंधित समाधान के आशय में सूचना और वीडियो शेयर करते हुए जिला उपायुक्त सूरज कुमार, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी और जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार के प्रति आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टेल्को कॉलोनी में चिड़िया पार्क के पास 10 -20 की संख्या में युवक हथियारों से लैस युवकों ने निरंजन कुमार नाम के एक युवक पर जानलेवा हमला किया

Sat May 22 , 2021
जमशेदपुर : टेल्को क्षेत्र में मारपीट एवम चोरी की घटनाएं पनप रही है ।जिसका उदहारण आज टेल्को कॉलोनी में चिड़िया पार्क के पास 10 -20 की संख्या में युवक हथियारों से लैश थे ।युवकों ने पूर्व विवाद को लेकर निरंजन कुमार नाम के एक 18 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमलाकर […]

You May Like

फ़िल्मी खबर