बागबेड़ा के गांधीनगर दांगी समाज में आर्युवेदिक नि:शुल्क स्वास्थ्य कैम्प में 172 की‌ जांच

16

जमशेदपुर : बागबेड़ा के गांधीनगर में 172 लोगों का नि:शुल्क इलाज किया गया सुबोध झा के द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बागबेडा महानगर विकास समिति की ओर से बागबेड़ा के गांधीनगर दांगी समाज मैं आर्युवेदिक नि:शुल्क स्वास्थ्य केम्प का आयोजन सुबोध झा अध्यक्ष बागबेडा महानगर विकास समिति सह भाजपा नेता एवं संयोजक महिला मोर्चा श्रीमती मधु राय के नेतृत्व में किया गया। आयुर्वेदिक कैंप का उद्घाटन भाजपा नेता सुबोध झा को डॉक्टर नागेंद्र महतो डॉक्टर अनिल कुमार शर्मा कार्यक्रम संयोजिका मधु राय विवेक राय महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रितु सिंह युवा मोर्चा अध्यक्ष एडवोकेट दिलीप मिश्रा के द्वारा बुके भेंट कर कराया गया। डॉ नागेंद्र महतो जी ने सुबोध झा का मेडिकल कैंप में ब्लड प्रेशर चेक कर शुभारंभ किया। आज सुबह 10 बजे से कैंप में पहले से ही इलाज कराने के लिए महिलाएं उपस्थित थी। शिविर मैं महिलाओं की भागीदारी काफी संख्या में रही। कैंप में आए हुए सभी लोगों को मास्क और सेनेटाइजर सुबोध झा के द्वारा निशुल्क दी गई। समिति के आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर में 172 लोगों का निशुल्क इलाज किया दोपहर 1:00 बजे तक किया गया और सभी को दवाइयां उपलब्ध कराई गई। कुछ लोग को बुखार खांसी और सर्दी था उन्हें एमजीएम और सदर अस्पताल भेजा गया उन सभी को कैंप से दूर रखा गया। सुबोध झा और श्रीमती मधु राय ने कहा प्रत्येक रविवार को बागबेड़ा के अलग-अलग सभी बस्तियों में रामनगर पोस्टों नगर आनंद नगर नया बस्ती बजरंग टेकरी बाबा कुटी हर गुड्डू शिव नगर गणेश नगर घाघीडीह कीताडीह के बस्तियों में बागबेडा महानगर विकास समिति के द्वारा हर सप्ताह एक बस्तियों में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन नि:शुल्क की जाएगी। समिति को सहयोग करने वाले आयुर्वेदिक के चिकित्सक डॉक्टर प्रमोद रमन जी के द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर को हर प्रकार की बीमारियों से ग्रसित लोगों को मुफ्त में दवा और इलाज की व्यवस्था उपलब्ध कराने का सहयोग प्राप्त हुआ है। आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉक्टर नागेंद्र महतो , डॉ अनिल शर्मा , श्रीमती मधु राय , श्रीमती रितु सिंह ,विवेक कुमार, अजय लोहार , विवेक कुमार राय, अधिवक्ता दिलीप मिश्रा , सुधानंद दास दीपक दांगी राकेश दांगी अशोक दांगी सुनीता देवी देवंती शर्मा मीना कुमारी का विशेष योगदान प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रियाज खान मदर टेरेसा इंटरनेशनल फाउंडेशन के झारखंड प्रदेश के चेयरमैन बने

Sun Nov 29 , 2020
जमशेदपुर : मदर टेरेसा इंटरनेशनल फाउंडेशन के मुख्य कार्यालय चुना साह कॉलोनी आजाद नगर मानगो मैं बैठक का आयोजन किया गया।मदर टेरेसा के फाउंडर चेयरमैन मोहम्मद परवेज़ की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन किया गया इस अवसर पर संस्था के गणमान्य लोग उपस्थित है संस्था बेहतर काम कर रही है […]

You May Like

फ़िल्मी खबर