छोटागोविंदपुर निवासी विनीता राय काफी सारी भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा रही

243

जमशेदपुर :कोरोना महामारी में भी फिल्म लोगों को मनोरंजन देने का काम करती है क्योंकि अभी मनोरंजन का महत्व काफी बढ़ गया है। जमशेदपुर के अभिनेता/अभिनेत्री बालीवुड और भोजपुरी फिल्म में अभिनय का जलवा बिखेर रहे हैं। जमशेदपुर की छोटागोविंदपुर निवासी विनीता राय काफी सारी भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी है। अभी उनकी फिल्म लिट्टी चोखा रीलीज होने वाली है। वर्तमान में वो पावर स्टार संजीव मिश्रा, लोकप्रिय अभिनेत्री मणी भट्टाचार्जी, आयुषी तिवारी, रिद्धि भट्ट आदि अभिनीत फिल्म “प्रोडक्शन नं 1” में अभिनय का जलवा बिखेरेंगी। विनीता ने बताया कि सीतामढ़ी जिले के खुबसूरत लोकेशंस में शुटिंग जोरों से चल रही है। यह एक बहुत ही खूबसूरत पारिवारिक फिल्म है और लोगों को बहुत पसंद आएगी। जमशेदपुर को प्यार करने वाली विनीता ने कहा कि जमशेदपुर और झारखंड में फिल्म शुटिंग और निर्माण की अपार संभावनाएं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिनके जयंती पर नमन कर रहे है वर्तमान हालात पर उनकी आँखें आज नम हो रही होगी - अप्पू तिवारी

Fri Jul 23 , 2021
: जमशेदपुर  : देश के आजाद सिपाही जिनके कण कण में आजादी के भाव रहा हो ब्रिटिश हुकूमत के लिए खौफ हो वैसे पण्डित चन्द्रशेखर आजाद के जयंती पर ब्राह्मण युवा शक्ति संघ द्वारा वृद्धा आश्रम आशीर्वाद भवन जमशेदपुर में फल वितरण कर यह संकल्प लिया कि हर आजाद भारत […]