जिला अध्यक्ष बिजय खॉ का छ: दिवसीय प्रखण्ड स्तरीय तुफानी दौरा का तीसरा दिन

223

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरॉव , कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के दिशार्निदेश पर दौरा के क्रम में तीसरा दिन जिला अध्यक्ष बिजय खॉ गोलमुरी प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शिवराम प्रवेश झा अध्यक्षता में सिदगोडा बगान एरिया मंदिर प्रांगण में दोपहर 2 बजे से आयोजित किया गया।
प्रखण्ड स्तरीय बैठक को मुख्य अतिथि बिजय खॉ ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रखण्ड अध्यक्ष एवं प्रखण्ड पदाधिकारी जनता के समस्याओं को संकलित कर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी, जलापूर्ति, बिजली, जेएनएसी के कार्यपालक पदाधिकारी, स्वास्थ्य से संबंधित पदाधिकारी से मिल कर जनता के समस्याओं को समाधान करें। यदि कुछ समस्या समाधान नही होता है तो जिला कांग्रेस कार्यालय को पत्र प्रेषित करें। जिसे जिला अध्यक्ष के व्दारा उपायुक्त को जनता के समस्या को पहुँचाया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर खाद्य मंत्री डॉ रामेश्वर उरॉव , स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता , ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री आलमगीर आलम एवं कृषि मंत्री बादल पत्रलेख तक मामले को पहुँचाया जाएगा।
संगठन में कार्य करने वाले जिम्मेदार लोगों को जोड़ कर दायित्व सौंपें। कांग्रेस पार्टी को हर घर तक पहुँचाएें यही बड़ी उपलब्धि होगी।
कार्यक्रम का आयोजन संयोजक राजा सिंह ने तथा अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष शिवराम प्रवेश झा, स्वागत भाषण प्रखण्ड प्रभारी रीता शर्मा, बैठक का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया, कार्यक्रम में जिला वरीय उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक को कांग्रेस नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी कांग्रेसजन संगठन को बहुत मजबूत करेंगे।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राजेश चौधरी, पवन कुमार बबलू, बब्लू झा, संध्या दास, चंदना खामेरी, परमजीत सिंह सोनु, अभिजीत बोस, शशी कुमार, रिषभ श्रीवास्तव, सौरभ झा, अनुराग कुमार शर्मा, केशव कुमार, सुरजीत सिंह, मनीष जयसवाल, समाजीत सिंह, जयपाल सिंह, नवीन कुमार झा, रंधीर सिंह, विजय सिंह, शशी कुमार मुख्य रूप से शामिल
रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इनर ह्वील क्लब आफ जमशेदपुर ईष्ट ने योगासन प्रतियोगिता का किया आयोजन

Thu Dec 10 , 2020
जमशेदपुर: इनर ह्वील क्लब जमशेदपुर ईष्ट की ओर से मनीफिट रजक समाज सामुदायिक भवन में बस्ती के छोटे छोटे बच्चों के बीच एक योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| इस प्रतियोगिता के लिए क्लब ISO मधुमिता सान्याल का सक्रिय रूप से योगदान रहा| बच्चों ने बहुत ही उत्साह पूर्वक विभिन्न […]

You May Like

फ़िल्मी खबर