जमशेदपुर: जमशेदपुर बारीडीह कांग्रेस कार्यालय में भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न स्वर्गीय प्रणव मुखर्जी का कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं के द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर एवं उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया ।
इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के नेता आनंद बिहारी दुबे, घाटशिला प्रभारी विजय यादव ,चाईबासा प्रभारी सामंतो कुमार, कोल्हान प्रवक्ता अतुल गुप्ता ने एक स्वर से कहा कि प्रणव मुखर्जी का व्यक्तित्व राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में पूरी तरह से बेदाग रहा,नहीं तो आज के राजनीतिक माहौल में बेदाग निकलना हर किसी के बुते की बात नहीं थी एवं उनके अंदर सभी को चाहे वह सत्ता पक्ष हो या विपक्ष के लोग सभी को किसी मुद्दे पर एक प्लेटफार्म पर लाने की क्षमता थी। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी के साथ पूरे देश के लोगों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। साथ में सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी राह पर चलते हुए उनके अधूरे सपनों को साकार करने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर शैलेंद्र सिंह, अरुण सिंह, संजय घोष, मनोज कांत भट्ट,मनोज सिंह, संजय लाल, अरुण त्रिपाठी, अरुण बारिक, कृष्णा प्रसाद, गुरुवा जमुदा, प्रवीण महानंद, संतोष पांडे, अमरजीत सिंह अंबे, नारायण मुखि, सुशील घोष, धीरज कुमार, ऋनाथ, राजकुमार, मनोज सिंह, मनोज करण, रत्नेश्वर मिश्रा, भीम , शुभम सिंह इत्यादि अनेक लोग शामिल हुए।