कोरोना विस्फोट : मातोश्री वृद्धाश्रम में एक साथ 67 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

2

जमशेदपुर/रांची :कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन मिलने के बाद देशभर में केंद्र सरकार ने अलर्ट जारी किया है. इसी दौरान महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोराना विस्फोट हआ है. ठाणे के मातोश्री नामक वृद्धश्रम में एक साथ 67 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।इन सभी को अस्पताल में प्रशासन ने भर्ती कराया है।वृद्धाश्रम के 5 कर्मचारी भी पॉजिटिव मिले है।कर्मचारियों के अलावा वृद्धाश्रम में रह रहे 62 बुजुर्ग लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि प्रशासन ने की है।
109 लोगों की हई थी जांच, 67 मिले पॉजिटीव
ठाणे सिविल अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. कैलाश पवार ने बताया कि वृद्धाश्रम में 67 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिनमें पांच स्टाफ हैं. जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनीष रेंगे ने बताया था कि भिवंडी तालुका के खड़ावली में स्थित ‘मातोश्री’ वृद्धाश्रम में रहने वाले कुछ लोगों की तबियत खराब होने की सूचना मिलने के बाद 109 लोगों की चिकित्सकों की टीम मे जांच की तो पता चला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बागबेड़ा में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति नहीं होगा तो 1 सप्ताह के बाद होगा उग्र आंदोलन -सुबोध

Mon Nov 29 , 2021
जमशेदपुर: बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना को चालू करने एवं स्वच्छ पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से करने की मांग को लेकर भाजपा नेता सुबोध झा एवं अजय ओझा कांग्रेस नेता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल एसडीओ को धनंजय सिंह उप मुखिया एवं भाजपा बागोड़ा मंडल के उपाध्यक्ष, ईश्वर टू […]

You May Like

फ़िल्मी खबर