कोरोना को हराने की जंग में जमशेदपुर के भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पीएम केयर्स कोष में जमा कराए साढ़े चार लाख

6
जमशेदपुर: राष्ट्रीय आपदा कोरोना से जंग हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर करोड़ों देशवासियों द्वारा पीएम केयर्स में स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग किया गया।  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेशानुसार झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश व भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार के निर्देश पर जमशेदपुर महानगर के भाजयुमो जिला अध्य्क्ष अमरजीत सिंह राजा के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने 888 लोगों (आठ सौ अठासी) के सहयोग से पीएम केयर्स में 4,66,805 रुपये (चार लाख छियासठ हज़ार आठ सौ पांच) से अधिक की राशि ऑनलाइन जमा कराई। बुधवार को जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन जी व पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार जमशेदपुर महानगर के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दो दिन में विशेष अभियान चलाकर पीएम केयर्स में लोगों को दान देने हेतु आग्रह किया। महानगर अधीन 28 मंडलों के अध्यक्ष व जिला पदाधिकारी समेत कार्यसमिति सदस्यों एवं जिला में निवास करने वाले भाजयुमो के प्रदेश के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्यों ने अपने मित्रों व आसपास के लोगों को अभियान में शामिल कर सहयोग राशि ऑनलाइन पीएम केयर्स में जमा कराई। उन्होंने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं ने मिली जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक वहन करते हुए दानदाताओं की सूची राशि के साथ जमा कर दी है, वहीं, उपलब्ध सूची को प्रदेश में रिपोर्ट कर दी गयी है।
राजा ने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं के इस अभियान में लोगों का अपार सहयोग मिला हैं जिसके लिए वह सभी दानदाताओं के आभारी हैं। सभी ने बिना किसी दबाव के बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया व स्वैक्षिक दान किया। कोरोना की वैश्विक महामारी में निरंतर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राष्ट्रीय सेवा एवं मानव सेवा के भाव से जरूरतमंदों तक पहुँच कर उनको सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने भाजयुमो कार्यकर्ताओं के प्रयासों व सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि युवा मोर्चा ने अनेकों मौकों पर अपनी उपयोगिता को सिद्ध किया है। देश का हर युवा कोरोनो की इस लड़ाई में नरेंद्र मोदी जी के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने को ललायित हैं व सदा राष्ट्रीय सेवा में अपना योगदान देने को समर्पित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉक्टर डे के अवसर पर अनुमंडल के डॉक्टरों को किया सम्मान

Wed Jul 1 , 2020
जमशेदपुर : जगदीश भगत के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा डॉक्टर डे के शुभ अवसर पर अनुमंडल के डॉक्टरों को किया सम्मानित किया। आजएक जुलाई को  डॉक्टर के शुभ अवसर पर जगदीश भगत के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता घाटशिला अनुमंडल अस्पताल जाकर अनुमंडल के सारे डॉक्टरों को […]

You May Like

फ़िल्मी खबर