कोराना मरीजों का मददगार बना ओम कांवरियां सेवा संघ प्रदान की ऑक्सीजन युक्त दो बेड का एंबुलेंस

5

जमशेदपुर : धार्मिक संस्था ओम कांवरिया सेवा संघ कोरोना संक्रमित व अन्य मरीजों के लिए वरदान साबित हुआ है। शुक्रवार को संघ की ओर से शहर वासियों को आक्सीजन युक्त दो बेड का एंबुलेंस प्रदान किया गए। जिससे गरीबों व जरुरतमंदों को अब मदद मिल पाएगा। कल तक पैसे के अभाव में मरीजों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने में परेशानी होती थी। एंबुलेंस मिलते थे तो पैसे ज्यादा लगता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। फरिश्ते बनकर ओम कांवरियां सेवा संघ गरीबों का मदद करने के लिए आगे बढ़ा है। संघ के अध्यक्ष सामाजसेवी पप्पू सिंह के मुताबिक गरीब व जरुरतमंदों की मदद ही सही मायने मेंं इंसानियत है। असहाय व गरीबों को मदद करने से बड़ा कोई काम नहीं हो सकता।
जिन्हें भी एंबुलेंस की आवश्यकता होगी वे इस नंबर . 7070193150 व 7209624722 पर संपर्क कर सकते हैं। यह एंबुलेंस टाटा मोटर्स अस्पताल गेट व टेल्को प्लाजा के निकट पीकेएस के पास मौजूद रहेगा।
अब शहरवासियों को एंबुलेंस के लिए परेशानी नहीं होगी। लोगों की जान एंबुलेंस के अभाव में नहीं होगा। इसी सोच व जनभावना का ख्याल करते हुए शनिवार से शहर में आक्सीजन युक्त दो बेड का एंबुलेंस चलेगा। इसका शुभारंभ शुक्रवार को टाटा मोटर्स अस्पताल गेट के निकट अस्पताल के मेडिकल सर्विसेज प्रमुख डाण्संजय कुमार व चीफ मेडिसीन एसएल श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया। इस मौके पर कंपनी के प्रशासनिक प्रमुख वीएन सिंह नगर प्रशासन हेड रजत सिंहअस्पताल प्रशासनिक हेड पार्थो मुखोपाध्याय आदि ने भी नारियल फोड़ कर एंबुलेंस को रवाना किया। इस मौके पर ओम कावरियां सेवा संघ के अध्यक्ष पप्पू सिंहए महासचिव मनोज लकड़ा धनंजय सिंह आरपी सिंह हैप्पी सिंह राजेंद्र सिंह सत्यप्रकश सिंह अखिलेश चौधरी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ऑनर यूनियन ने टाटा स्टील द्वारा जारी नए टेंडर को लेकर विरोध किया

Fri May 14 , 2021
जमशेदपुर : जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ऑनर यूनियन की एक अहम बैठक यूनियन कार्यालय में जय किशोर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन हुई।बैठक में सभी सदस्यों ने टाटा स्टील द्वारा जारी नए टेंडर को लेकर विरोध किया।सभी सदस्यों का यही कहना था कि इस कोरोना जैसी महामारी में टाटा स्टील द्वारा […]

You May Like

फ़िल्मी खबर