पूर्वी सिंहभूम में कोरोना ब्लास्ट,45 नये मरीज मिले

4

जमशेदपुर: जिले में  गुरुवार को 45 नए कोरोना मरीज मिले हैं और कुल संख्या 450 पहुंच गयी है।ने के साथ ही सभी जवानों को टीएमएच में एडमिट कराया जा रहा है। इसके अलावा जिले के अन्य क्षेत्रों से 26 मरीज मिले हैं इसमें कदमा विज्या हेरिटेज में रहने वाले वाले तथा चाईबासा में पदस्थापित एक प्रशासनिक अधिकारी व उनकी पत्नी भी संक्रमित पाई गई हैं। संक्रमित मरीजोंहै। टीएमएच के अलावा एमजीएम अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है।
सीआरपीएफ संुदरनगर के जो जवान पाजिटिव मिले हैं वे 29 जून को बक्सर, जम्मू एंड काश्मीर, गोरखपुर, देहरादून, धर्मपुर, रायबरेली, कानपुर, बेंगलोर, हैदराबाद, बांगी गांव,पटना, वर्द्धमान, रांची, हैदराबाद, गुंजम, हजारीबाग से कैंप में आए। दूसरे जगह से आने पर इन सभी जवानों का 30 जून को सैंपल लेकर कैंपल में ही अलग रखा गया था। 2 जुलाई को इनकी रिपोर्ट पाजिटिव आने के साथ ही इन्हें टीएमएच एडमिट करा दिया गया है। वहीं जिले के अन्य 26 मरीजों में से 02 मरीजों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है पर संक्रमित के संपर्क में आने पर इन्हें पारडीह स्थित क्वेरेंटाइन सेंटर में रखा गया था। अन्य 24 मरीजों में से 2 कृतिस्तान से 29 जून को शहर आए हैं और होटल बुलेवर्ड में क्वेरेंटाइन में थे। भाटिया बस्ती कदमा का 1 युवक दिल्ली, बारीडीह की 1 लड़की जो एक जुलाई को कोलकाता से आने पर टीएमएच में भर्ती है। बागबेड़ा नया बस्ती, रोड नंबर 2 के एक दंपति 30 जून को आरा बिहार से आए हैं भी शामिल हैं। शहर आने के साथ ही यह दंपति टीएमएच में एडमिट है। इसके अलावा पोटका के 01, धालभूमगढ़ के माछभंडार 01, चकुलिया क्षेत्र के 13 मरीज शामिल हैं। सभी मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मशहुर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन, मुंबई, जमशेदपुर में शोक की लहर

Fri Jul 3 , 2020
जमशेदपुर / मुम्बई : जमशेदपुर से तालुकात रखने वाली एवम शहर के कई लोगो को कोरिऑफी का पाठ पढ़ा चुकी मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया है। सांस लेन में शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुम्बई स्थित बांद्रा अस्पताल में जहां शुक्रवार देर […]

You May Like

फ़िल्मी खबर