लगातार दूसरे दिन कोरोना पॉजिटिव की संख्या 50 से अधिक, प्रशासन की चिंता बढ़ी

2

जमशेदुुपर । शहर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या में लगातार दूसरे दिन मरीज की संख्या 50 से अधिक मिलने से जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार को संख्या 57 के करीब थी, रविवार को 54 कोरोना पाॅजिटिव सामने आए। इनमें जिला परिवहन विभाग के 14 कर्मचारी और अधिकारी सहित कई अन्य लोग भी हैं। एसपी कार्यालय के छह जवान सहित नौ पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। तीन पुलिसकर्मी में एक कदमा, एक सीतारामडेरा थाना और एक बिष्टुपुर पुलिस का जवान है। जमशेदपुर अक्षेस के दो और मानगो नगर निगम का एक स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रविवार को पाए गए 54 कोरोना पॉजिटिव में से 13 लोगों को संक्रमितों के संपर्क में आने से हुआ है। चार की ट्रैवल हिस्ट्री है। शेष मरीजों की न तो कई ट्रैवल हिस्ट्री है और न ही किसी के संपर्क में आने से यह बीमारी हुई है। यही 37 लोगों की कोरोना पॉजिटिव प्रशासन के लिए चिंता का विषय है।

साकची स्थित लाइफ लाइन नर्सिंग होम को सर्विलांस टीम ने शनिवार दोपहर तीन दिनों के लिए सील कर दिया। यहां के डॉक्टर, नर्स समेत दस मेडिकल कर्मचारियों को क्वारेंटाइन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना से शहर में लोगों के बीच समा रहा है भय का माहौल, बावजूद लोगों में मास्क नहीं लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग नही करने की जिद

Mon Jul 20 , 2020
जमशेदपुर : कोरोना मरीजों की बढ़ती मौत की संख्या से शहर में लोगों के बीच भय का माहौल समा रहा है। बावजूद लोगों में मास्क नहीं लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग नही करने की जिद भी है। जुगसलाई बाजार के अंदरुनी इलाकों में सौ प्रतिशत मास्क लगाने की कमी है। इतना […]

You May Like

फ़िल्मी खबर