कोरोना के खिलाफ लड़ाई में इन 10 राज्यों ने बढ़ाई टेंशन, 71% से ज्यादा नए केस यहीं से

37
  • महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 56,578 नए मरीजों की पुष्टि, कर्नाटक में 47,563 केस
  • देश में कुल 30.22 करोड़ सैंपल की हो चुकी है जांच, संक्रमण दर 21.64 परसेंट
  • देश में अबतक कोविड रोधी वैक्सीन की 16.94 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं

नई दिल्ली
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में आए 4,03,738 मामलों में से 71.75 फीसदी, महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली समेत 10 राज्यों से हैं।सूची के अन्य 10 राज्यों में केरल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और हरियाणा हैं। मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 56,578 नए मरीजों की पुष्टि हुई है जिसके बाद कर्नाटक में 47,563 और केरल में 41,971 मामले मिले हैं।

देश में कोरोना संक्रमण दर 21.64 परसेंट
उसने बताया कि कुल 30.22 करोड़ नमूनों की जांच पूरे देश में की गई हैं जबकि दैनिक कोविड-19 संक्रमण दर 21.64 प्रतिशत है। भारत में इलाजरत मरीजों की संख्या 37,36,648 पहुंच गई है और यह कुल मामलों का 16.76 प्रतिशत है। 24 घंटे की अवधि में इलाजरत मरीजों की संख्या में 13,202 की कमी आई है।

महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल समेत इन राज्यों में 82% एक्टिव केस
मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश में देश के 82.94 प्रतिशत उपचाराधीन संक्रमित हैं। उसने कहा, “ राष्ट्रीय मृत्यु दर गिर रही है और यह फिलहाल 1.09 प्रतिशत है।” इसके अलावा, पिछले 24 घंटे में 4,092 मौतें हुई हैं। इनमें से 74.93 प्रतिशत मरीजों की मृत्यु 10 राज्यों में हुई हैं। 4 घंटे में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 864 लोगों की हुई मौत
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 864 लोगों की जान गई है। इसके बाद कर्नाटक में 482 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय ने बताया कि 20 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में 10 लाख की आबादी पर मृत्यु राष्ट्रीय औसत (176) से कम है जबकि 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह राष्ट्रीय स्तर से अधिक है।

वैक्सीन की अब तक 16.94 करोड़ डोज दी गई
देश में अबतक कोविड रोधी टीके की 16.94 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। मंत्रालय ने कहा कि देश में दी गई टीके की कुल खुराकों का 66.78 प्रतिशत महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल, बिहार और आंध्र प्रदेश में ही दिया गया है। अठारह से 44 वर्ष की आयु समूह के 17,84,869 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई है। बीते 24 घंटे में 20 लाख से अधिक खुराकें दी गई हैं।

दुनिया भर से मिल रही भारत को मदद
भारत की कोविड-19 की दूसरी लहर से निपटने में विश्व समुदाय की मदद मिल रही है। मंत्रालय ने कहा कि केंद्र यह सुनिश्चित कर रहा है कि वैश्विक सहायता प्रभावी रूप से और तेजी से राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वितरित की जाए। उसने कहा कि अबतक 6608 ऑक्सीजन सांद्रक, 3856 ऑक्सीजन सिलेंडर, 14 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 4330 वेंटिलेटर/बीआई पीएपी/सी पीएपी और तीन लाख से अधिक रेमडेसिविर की शीशियों की आपूर्ति की गई है या भेजी जा चुकी है। (साभार नभाटा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद विद्युत महतो ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए दिए आठ एम्बुलेंस, भाजपा ने जताया आभार

Sun May 9 , 2021
जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने हेतु सांसद विद्युत वरण महतो द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आठ अत्याधुनिक एम्बुलेंस दिए जाने पर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इसे सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में एम्बुलेंस की समय से उपलब्धता […]

You May Like

फ़िल्मी खबर