जमशेदपुर: झारखण्ड मजदूर यूनियन के द्वारा पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से छोटा गोविंदपुर प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह झारखण्ड मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष दुलाल भुईयां उपस्थित हुए। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्र से आये कुल 101मरीजों के आंखों की जांच किया गया। इनमें से 40 मरीजों को कल 6जनवरी को पूर्णिमा नेत्रालय में मोतियाबिंद का निशुल्क आपरेशन किया जाएगा।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से, जकता सोरेन, शिवलाल लोहरा, लक्ष्मण सिंह मुंडा,मंजू राज,बबीता देवी,फूलकुमारी देवी, गुड़िया कुमारी,रेणु सिंह,संतोष यादव, मुकद्दर शर्मा,राजू दास, जोगेश्वर लौहरा, सुलोचना लोहर,ने मुख्य भूमिका निभाया।
Next Post
मानगो में ट्रेड लाइसेंस बनाने के दौरान जुर्माना नहीं लिया जाए : डॉ पवन
Wed Jan 6 , 2021
जमशेदपुर: एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डाँ पवन पाण्डेय ने एक प्रेस विग्यप्ति जारी कर यह जानकारी दी। की हमने झारखंड सरकार के सहयोगी पार्टी होने के नाते झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर यह आग्रह किया कि जिस प्रकार मानगो नगर निगम द्वारा मानगो क्षेत्र के […]

You May Like
-
2 years ago
बर्मामाइंस मुखी बस्ती में सैनिटाइजर किया गया