डीडी त्रिपाठी को समानित किया गया

6

जमशेदपुर : राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निर्मूलन एवं मानवाधिकार संगठन के झाड़खंड प्रदेशअध्यक्ष के रूप में मनोनित होने पर विभिन्न संगठनों ने भाजपा नेता डी डी त्रिपाठी का स्वागत किया। ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने मानद अध्यक्ष
दिनेश कुमार मिश्रा , महामंत्री श्विमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में एक सदी समारोह में डीडी त्रिपाठी का अभिनन्दन किया उक्त अवसर पर मुख्य रूप से हृदयानंद तिवारी आनंदी ओझा ,प्रशांत तिवारी,नवीन मिश्रा घनश्याम पांडेय सहित कई विशिष्ट एवं आदरणीय प्रतिनिधियों का आशीर्वाद डीडी त्रिपाठी को प्राप्त हुआ। दूसरी ओर सम्पूर्ण मानवता संघ के तत्वाधान में डॉ संजय गिरी एवं डॉ दीपा पटनायक के नेतृत्व में आयोजित एक कार्यक्रम स्मारिका एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम का संचालन करते हुये डॉ एस आर कमलेश ने कहा कि त्रिपाठी जी जैसे संघर्षशील एवं मानवता की प्रखर अवाज को ये सम्मान मिलना भ्रष्टाचार के खिलाफ एक अभेद्य आस्त्र प्राप्त की तरह हैं जिससे पीड़ित मानवता को लाभ पहुंचेगा।उक्त अवसर पर मानव कल्याण संघ के कई डॉक्टर ,नर्स ,टेक्नीशियन और संस्था से जुड़े लोग उपस्थित थे। जिसमें मुख्यरूप से श्री समीर कर,राशु भुइँया, अशोक साहू,सुश्री गुड़ियाँ नन्दन,सुश्री काजल मजूमदार । श्री घनश्याम पाण्डेय जी,अशोक कुमार गुप्तजी,विजय सिंह जी,भीम सागर जी,राजू डॉन जी आदि थे। उक्त अवसर पर अपने संबोधन में त्रिपाठी ने कहा कि भ्रष्टाचार दीमक की तरह होता हैं जो व्यवस्था को अंदर ही अंदर खोखला करता जाता हैं और यदि सही समय पर इसका इलाज नहीं हुआ । ज़िस तरह काठ का अस्तित्व खत्म हो जाता हैं उसी तरह समाज भी अपनी मूल पहचान खो देता हैं।इसलिए सम्पूर्ण राष्ट्र को इस बीमारी से बचाने और इसके खिलाफ लड़ने की जरूरत हैं ….ओर जिस तरह मानव कल्याण संघ चिकित्सा के क्षेत्र में बिमारियों के खिलाफ जंग लड़कर मानवता की सेवा करता हैं हमारे संगठन भी सार्थक रूप में मानवता की हर हक़ की सुरक्षा की लड़ाई किसी भी प्लेटफॉर्म पर लड़ने को उद्दत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा महानगर कार्यालय में कुणाल षाड़ंगी और रीता मिश्रा का जोरदार स्वागत

Sun Jul 5 , 2020
रविवार को प्रदेश भाजपा संगठन में नवमनोनित प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी और प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा का जमशेदपुर महानगर कार्यालय में फूल गुच्छ एवम साल देकर स्वागत किया गया । कार्यालय में उपस्थित निवर्तमान जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार सहित पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा महानगर कार्यालय पूर्व विधायक और प्रदेश प्रवक्ता […]

You May Like

फ़िल्मी खबर