धनबाद-टाटानगर स्वर्ण रेखा एक्सप्रेस का परिचालन 1 May से

27

जमशेदपुर : यात्रियों की सुविधा हेतु 13301/13302 धनबाद-टाटानगर- धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस का परिचालन एक मई से अगले आदेश तक पुनर्बहाल किया जाएगा।एक मई से 13301 धनबाद-टाटानगर स्वर्ण रेखा एक्सप्रेस धनबाद से 05.35 बजे प्रस्थान कर 08.05 बजे आद्रा, 08.43 बजे अनारा, 09.15 पुरूलिया, 10.13 बजे चाण्डिल रूकते हुए 11.15 बजे टाटानगर पहुंचेगी। वापसी में 13302 टाटानगर-धनबाद स्वर्ण रेखा एक्सप्रेस एक मई से टाटानगर से 13.50 बजे खुलकर 14.40 बजे चाण्डिल, 15.23 बजे पुरूलिया, 15.46 बजे अनारा, 16.10 बजे आद्रा रूकते हुए 19.08 बजे धनबाद पहुंचेगी। इस गाड़ी में वातानुकूलित चेयर कार का 01, साधारण श्रेणी का 06 एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 09 कोच होंगे।
यह जानकारी पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इनसे हैं हम पुस्तक का तिनसुकिया असम में लोकार्पण

Thu Apr 21 , 2022
जमशेदपुर: तेल व पेट्रोलियम राज्य मंत्री भारत सरकार श्री रामेश्वर तेली जी के द्वारा इनसे हैं हम पुस्तक का लोकार्पण तिनसुकिया के श्री विजय जैन वीमेंस कॉलेज के प्रेक्षागृह में सोमवार को किया गया । स्वागत भाषण में पूर्व प्राचार्या डॉ चंद्रकांता शर्मा ने कहा कि ‘आजादी का महोत्सव ‘ […]

You May Like

फ़िल्मी खबर