साकची में पत्थलगड़ी मामले में विधायक मंगल कालिंदी पर दर्ज़ हो प्राथमिकी -भाजपा

79

झामुमो विधायक ने की भारतीय संविधान की अवमानना -दिनेश कुमार

जमशेदपुर : राज्य स्थापना दिवस के मौके पर कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर जुलूस निकालने और गैरकानूनी तरीके से साकची गोलचक्कर पर पत्थलगड़ी करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी ने झामुमो विधायक मंगल कालिंदी समेत अन्य के विरुद्ध एफआईआर दर्ज़ करने की माँग की है।
जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने पत्थलगड़ी मामले में जिला प्रशासन और टाटा स्टील को भी स्वतः संज्ञान लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि होकर भारतीय संविधान की अवमानना कर पत्थलगड़ी को अंजाम देना झामुमो की क़ानून विरोधी मंशा को दर्शाता है।

भाजपा नेता दिनेश कुमार ने पत्थलगड़ी को भगवान बिरसा मुंडा से जोड़ने को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि भगवान बिरसा सभी के लिए सम्माननीय हैं। किंतु उनके नाम और लोकभावना का अनुचित राजनीतिक लाभ लेना नीतिगत नहीं है। नामकरण के लिए जिला प्रशासन, टाटा स्टील अथवा राज्य कैबिनेट से आग्रह और पत्राचार की जानी चाहिए थी। पत्थलगड़ी कानूनन अपराध है। झामुमो विधायक मंगल कालिंदी ने सरेआम भारत के संविधान का अनादर कर के बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया है। इस प्रकरण पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने मंगल कालिंदी पर तंज कसते हुए अपरिपक्व और सुस्त नेता बताया। कहा कि जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र की जनता कोरोना संक्रमणकाल में उपेक्षित और ठगी हुई महसूस कर रही है। विधायक क्षेत्र से नदारद होकर शहरी इलाकों में क़ानून और संविधान की अवमानना कर रहे हैं। भाजपा नेता दिनेश कुमार ने कहा कि हेमंत सरकार में झामुमो नेता बेलगाम हो गये हैं। शहर में झामुमो के झंडे का दुरुपयोग सरकारी ज़मीन की अवैध खरीद बिक्री के लिए की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने जिला उपायुक्त और टाटा स्टील प्रबंधन से पत्थलगड़ी मामले में स्वतः संज्ञान लेकर विधायक मंगल कालिंदी एवं अन्य सहयोगि यों पर प्राथमिकी दर्ज़ करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छठ महापर्व के निर्णय पर पुनर्विचार करे राज्य सरकार - भरत सिंह

Mon Nov 16 , 2020
जमशेदपुर: कोरोना महामारी को देखते हुए झारखंड सरकार ने इस वर्ष छठ पूजा में श्रद्धालुओं के छठ घाट जाने पर रोक लगाया है जिस पर भाजपा कार्यसमिति सदस्य सह जमशेदपुर के समाजसेवी भरत सिंह ने राज्य सरकार को उनके इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग करते हुए कहा कि […]

You May Like

फ़िल्मी खबर