दूरदर्शन की मशहूर ऐंकर नीलम शर्मा नहीं रहीं, मार्च में मिला था नारी शक्ति सम्मान

32

दूरदर्शन की मशहूर ऐंकर नीलम शर्मा का निधन हो गया है। दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर नीलम के निधन की सूचना दी है। नीलम दूरदर्शन का एक जानामाना चेहरा थीं। नीलम के निधन पर दूरदर्शन ने शोक जताया है। बताया जा रहा है कि नीलम शर्मा कैंसर से पीड़ित थीं। शाम छह बजे निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा।

वह पिछले 20 वर्षों से दूरदर्शन से जुड़ी हुई थीं। नीलम को मार्च में ही ‘नारी शक्ति’ सम्मान मिला था। नीलम को इसके अलावा भी कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका था। नीलम ने अपने 20 साल के करियर में ‘तेजस्विनी’ से लेकर ‘बड़ी चर्चा’ जैसे कई लोकप्रिय कार्यक्रमों का संचालन किया। नीलम ने 1995 में दूरदर्शन से करियर की शुरुआत की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रांची में 6 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, लोगों ने जमकर पीटा

Sun Aug 18 , 2019
चान्हो (रांची):-  चान्हो थाना क्षेत्र में छह वर्षीया एक बच्ची के साथ रविवार को दुष्कर्म किया गया। वहीं, ग्रामीणों ने दुष्कर्म के आरोपित 40 वर्षीय कैला उरांव की जमकर धुनाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए रिम्स भेज दिया है। […]

You May Like

फ़िल्मी खबर