जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला मुक्केबाजी संघ की वार्षिक आम सभा विधिवत रूप से होटल मिस्टी इन भालूबासा के सभागार में संपन्न हुई,जिसमें झारखंड मुक्केबाजी संघ की ओर से आब्जर्वर के रूप में रामगढ़ मुक्केबाजी संघ के सचिव सरजीत सिंह बेदी ,हजारीबाग मुक्केबाजी संघ के सचिव सुब्रत राय और सरायकेला खरसावां मुक्केबाजी संघ के सचिव राजीव कुमार वर्मा थे ।जिनका स्वागत पुष्प और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर किया गया। तत्पश्चात उनके समक्ष पूर्वी सिंहभूम जिला मुक्केबाजी संघ के 75 लाइफ मेंबर, प्रशिक्षक पूर्व राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी झारखंड के निर्णयक व निर्णयी मंडली के द्वारा सर्वसम्मति से श्री आनंद बिहारी दुबे को पूर्वी सिंहभूम जिला मुक्केबाजी संघ का अध्यक्ष गुरु पद गोराई को सचिव और विपुल कुमार को कोषाध्यक्ष के रूप में पद आसीन किया ।
नवगठित कमेटी को झारखंड मुक्केबाजी संघ द्वारा भेजे गए। समस्त अवलोकन कमीटी के द्वारा बधाई दिया गया और भविष्य में पूर्वी सिंहभूम मुक्केबाजी संघ को पुनः झारखंड ही नहीं बल्कि भारत और विश्व में बेहतर प्रदर्शन और परिणाम प्राप्त करने की शुभकामनाएं भी दी।
इस अवसर पर अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के द्वारा 29 जुलाई को जेआर डी टाटा के जन्मोत्सव के उपलक्ष में पूर्वी सिंहभूम जिला मुक्केबाजी संघ की पुरुष वर्ग की जमशेदपुर ओपन प्रतियोगिता को करवाने का ऐलान किया है और विश्वास दिलाया है की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं सदैव होती रहेंगी। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्रीमती अरुणा मिश्रा और बिरजू शाह मौजूद थे कार्यक्रम के अंत तक झारखंड मु्क्केबाजी संघ के सचिव व कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम सिंह का भी पदार्पण हुआ और उन्होंने सारी गतिविधियों का अवलोकन किया साथ ही नवगठित कमिटी को शुभकामना दिया। अध्यक्ष के धन्यवाद ज्ञापन करने के बाद जय घोष ने कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की ।
आनंद बिहारी दुबे पूर्वी सिंहभूम जिला मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष बनाए गए
