सर्वव्यापी और सर्वसुलभ शिक्षा की आधारशिला रखेगी नई शिक्षा नीति : शिक्षा सत्याग्रह

300

जमशेदपुर : केंद्रीय कैबिनेट बुधवार को पारित राष्ट्रीय शिक्षा नीति का स्वागत करते हुए ‘शिक्षा सत्याग्रह’ ने मोदी सरकार का आभार जताया। कहा कि इससे वर्षों से लंबित शिक्षा के भारतीयकरण की आकांक्षा की पूर्ति संभव है। शिक्षा सत्याग्रह के संस्थापक अंकित आनंद ने कहा कि 34 वर्षों के लंबी प्रतीक्षा के बाद देश को नई और दूरदर्शिता युक्त प्रभावी शिक्षा नीति सुलभ होना अभिनंदनीय है। उक्त नीति नीति ‘शिक्षा जीवन के लिए, जीवन वतन के लिए’ जैसे प्रगतिशील विचार को परिलक्षित करने में कारगर सिद्ध होगी। नई शिक्षा नीति में वोकेशनल कोर्सों पर जोर दिया गया है जो स्वागत योग्य कदम है। अब शिक्षा के साथ ही कौशल विकास का प्रशिक्षण दी जायेगी। यह प्रयास विद्यार्थियों के सुंदर भविष्य के निर्माण में सहायक सिद्ध होंगे। अंकित आनंद ने कहा कि नई शिक्षा नीति में ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः शिक्षा से जोड़ने व सभी तक शिक्षा की पहुँच सुगम बनाने हेतु विशेष प्रावधान किए गए हैं। वहीं नेशनल स्कालर्शिप फंड स्थापित होंगे जिससे की आर्थिक तंगी की वजह से कोई भी छात्र उच्च शिक्षा से वंचित नहीं रहेंगे। मोदी सरकार के उक्त प्रयास शिक्षा को सर्वसुलभ व सर्वव्यापी बनाकर एक सुंदर भविष्य के निर्माण में सहायक सिद्ध होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिंहभूम टेक्नो कास्ट के राकेश्वर अध्यक्ष, शैलेश महासचिव बने।

Thu Jul 30 , 2020
जमशेदपुर : आदित्यपुर-गम्हरीया औद्योगिक क्षेत्र फेज -4 स्थित सिंहभूम टेक्नो कास्ट प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों ने राकेश्वर व शैलेश के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए सिंहभूम टेक्नो कास्ट इम्प्लाइज यूनियन का गठन किया, जिसमें सर्वसम्मति से इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडे को अध्यक्ष, यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष […]

You May Like

फ़िल्मी खबर