पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह जोगी ने अपने समर्थकों के संग भाजपा में की घर वापसी, भाजपा जिलाध्यक्ष समेत वरीय नेताओं ने किया स्वागत, पूर्व सीएम रघुवर दास ने दी जोगी को शुभकामनाएं

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह जोगी ने अपने समर्थकों के संग भाजपा में पुनः घर वापसी की। बुधवार को साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी समेत अन्य वरीय नेताओं की मौजूदगी में जोगिंदर सिंह जोगी ने पार्टी में वापसी की। ढोल-नगाड़ो के बीच पार्टी नेताओं ने उन्हें  अंगवस्त्र व पुष्पमाला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि जोगिंदर सिंह जोगी की राजनीतिक कार्यों के अतिरिक्त सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका रहती है। जोगिंदर सिंह जोगी जैसे व्यक्तित्व के भाजपा परिवार में आने से पार्टी को निश्चित ही मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि जोगी जी का तन भले ही पार्टी से दूर था परंतु मन हमेशा भाजपा से जुड़ा रहा। जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने जोगिंदर सिंह जोगी समेत साथ आये सभी समर्थकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री राकेश सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन साकची पुर्वी मंडल उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह जुगनू ने किया।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पहुँचे जोगी के निजी कार्यालय: इधर साकची जिला कार्यालय में कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात जोगिंदर सिंह जोगी ने सभी नेताओं को निजी कार्यालय आने का न्योता दिया। सभी नेताओं के साथ जोगी ने साकची स्थित अपने कार्यालय तक पैदल यात्रा की। यहां पर पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास भी जोगी को शुभकामनाएं देने आए। यहां जोगिंदर सिंह जोगी ने पूर्व सीएम रघुवर दास, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, कुलवंत सिंह बंटी समेत वरीय नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने जोगिंदर सिंह जोगी के साथ सभी समर्थकों के भाजपा में आने पर प्रसन्नता और शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि जब दिल और दिमाग के बीच टकराव हो तो दिल की सुननी चाहिए और जोगिंदर सिंह जोगी ने यही किया। कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि आज राज्य की जो परिस्थिति पिछले तीन साल में हुई है उसपर एकजुट होना अत्यंत आवश्यक है। राज्य सरकार संसाधनों की खुली लूट पर मौन धारण किये हैं और साजिश के तहत लोगों की भावनाओं को भड़काने का कार्य कर रही है।
वहीं, भाजपा में घर वापसी करने पर जोगिंदर सिंह जोगी ने कहा कि अपने पुराने घर में आने की खुशी शब्दों में बयां करना संभव नही है। मेरा तन जरूर पार्टी से दूर था लेकिन मन में भाजपा के सिद्धांत और विचारधारा ही विधमान रही। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के बहकावे में वे भटक गए थे। जिस प्रकार से बच्चों की गलतियों को परिवार के लोग माफ करते हैं, उसी प्रकार से भाजपा परिवार का फिरसे हिस्सा बनकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। जोगी ने कहा कि वापसी में कई लोगों ने रुकावटें पैदा करने की कोशिश की, लेकिन एक सच्चे भाजपा कार्यकर्ता की भांति संकल्पित होकर फिरसे घर आया हूँ। जोगी ने कहा कि सभी के साथ मिलकर फिरसे भाजपा को स्थापित करने में पूरी मेहनत और कर्मठता से कार्य करूंगा। उन्होंने पार्टी के सभी वरीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। ज्ञात हो कि जोगिंदर सिंह जोगी पुर्वी विधायक सरयू राय के विधायक प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहे थे।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरुदेव सिंह राजा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार, कुलवंत सिंह बंटी, नीरज सिंह, डॉ राजीव, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, अनिल मोदी, भूपेंद्र सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, अमित अग्रवाल, राजेश त्रिपाठी, पवन सिंह, प्रशांत पोद्दार, बिनोद राय, कमलेश सिंह, सुरेश शर्मा, रमेश नाग, रॉकी सिंह, मिथिलेश साव, प्रमोद मिश्रा, मोंटी अग्रवाल, रानी ठाकुर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विद्या भारती चिन्मय विद्यालय ने 44वां स्थापना दिवस मनाया

Wed Feb 1 , 2023
जमशेदपुर। 1 फरवरी 1979 में जमशेदपुर में स्थापित पहला सीबीएसई स्कूल व 30 वां चिन्मय विद्यालय अस्तित्व में आया। विद्या भारती चिन्मय विद्यालय ने 1फरवरी, बुधवार को अपना 44वां स्थापना दिवस मनाया। इस विशिष्ट अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में सर्वप्रथम […]

You May Like

फ़िल्मी खबर