4 सौ जरूरत मंद परिवारों के बीच दीपावली पूजा को लेकर दीपक बाती , घी ,मिठाई ,खोई, खिलौना का वितरण किया गया

9

जमशेदपुर : जमशेदपुर राष्ट्रीय अटल सेना के द्वारा बागबेड़ा नया बस्ती, बजरंग टेकरी, रामनगर, बागबेड़ा सरस्वती शिशु मंदिर के पीछे हनुमान मंदिर के पास, हरहरगुट्टू बस्ती में 4 सौ जरूरत मंद परिवारों के बीच दीपावली पूजा को लेकर दीपक बाती घी मिठाई खोई खिलौना का वितरण किया गया राष्ट्रीय अटल सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति् सदस्य भाजपा विजय गोंड़ और बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सह जिला भाजपा नेता सुबोध झा के नेतृत्त्व में हुआ। जिला भाजपा नेता सुबोध झा ने कहा 12 दिसंबर को सुनारी के दोमुहानी बस्ती के पास जरूरतमंद परिवारों को दीया बाती और मिठाइयां बांटी जाएगी। अटल सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार गोंड ने कहा 13 दिसंबर को अटल सेना एवं बागबेड़ा महानगर विकास समिति की ओर से बागबेड़ा थाना चौक काली मंदिर में 1001 दीप जलाकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय रघुवर दास के आदेशानुसार जिस प्रकार से सूर्य मंदिर में 21000 दिए जलेंगे उसी प्रकार से बागबेड़ा में 1001 दिए जला कर कार्यक्रम की जाएगी।इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अटल सेना के महानगर अध्यक्ष नवीन चौधरी उपाध्यक्ष पंकज कमल पाठक , बागबेड़ा महानगर विकास समिति महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋतु सिंह ,भाजपा नेता बिनानंद सिरका ,शंख बाबा मंदिर के महंत बाबा मेघानंद सरस्वती सतीश सिंह युवा मोर्चा अध्यक्ष अधिवक्ता दिलीप मिश्रा, कल्लू रजक, अनिल महतो राजेश मिश्रा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इनर व्हील क्लब आफ जमशेदपुर वेस्टके सौजन्य से जनता बस्ती ,सोनारी मे बाल दिवस समारोह

Thu Nov 12 , 2020
जमशेदपुर: इनर व्हील क्लब आफ जमशेदपुर वेस्ट के सभी सदस्यों ने सोनारी जनता बस्ती के बच्चों के लिए एक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।क्लब द्वारा संचालित गुरुकुल प्रोजेक्ट के बच्चों ने बहुत उत्साह के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लिया ।प्रतियोगिता को दो भागों में विभाजित किया […]

You May Like

फ़िल्मी खबर