रविंदर सिंह ‘रिंकू’ बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

4

जमशेदपुर :भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात द्वारा जमशेदपुर के समाज सेवक और भाजपा साकची मंडल पूर्वी के कार्य समिति सदस्य रविंदर सिंह ‘रिंकू’ को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के पद पर शनिवार को मनोनीत करते हुए मनोनीत पत्र दिया गया और उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती प्रदान करने की बात कही।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के पद पर मनोनीत होने पर रविंदर सिंह ने अपलसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात को शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि “अनवर हयात जी और तमाम प्रदेश कमेटी का मैं शुक्रगुज़ार हूँ जिन्होंने मुझ पर ये विश्वास दिखाते हुए ये कार्यभार सौंपा है और मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि मैं पूरी निष्ठा के साथ इस कार्यभार का निर्वाहन करते हुए संगठन को आगे ले कर चलूँ।”
गौरतलब हो कि रविंदर सिंह ‘रिंकू’ इससे पूर्व जमशेदपुर के साकची मंडल पूर्वी के कार्यसमिति के एक सक्रिय और कर्मठ सदस्य के रूप में भी अपना योगदान दे चुके हैं और समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्वों को पूर्ण रूप से निभाया है और जन कल्याण हेतु कार्य करते हुए समाज एवं जनता के लिए अपनी आवाज़ को बुलंद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत पैट्रोलियम का हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा के लिए शुरू हुआ अभियान- आओ साइकिल चलाएं

Sun Jan 31 , 2021
जमशेदपुर। भारत पेट्रोलियम का हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा के लिए आज रविवार को एक अभियान शुरू किया गया।  जिसमें कहा गया है आओ साइकिल चलाएं । इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण को शुद्ध रखना और ऊर्जा की बचत करना है । यह अभियान प्रातः काल रेड कारपेट सर्विस स्टेशन टेल्को […]

You May Like

फ़िल्मी खबर