
जमशेदपुर:छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों द्वारा हमारे देश के वीर जवानों पर हमला किया। जिसमें हमारे देश के 22 जवान शहीद हो गए उनको झारखंड युवा मोर्चा नगर कमेटी के नगर अध्यक्ष जीतू सिंह के द्वारा टेल्को लेबर ब्यूरो गोल चक्कर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।जिसमें मुख्य रूप से युवा मोर्चा जिला सचिव समीर दास टेल्को मंडल अध्यक्ष नंदू सरदार नगर उपाध्यक्ष सोनू खान नगर कोषाध्यक्ष सरवन कुमार संगठन सचिव राहुल ठाकुर शाहिद परवेज रामनारायण रोशन शाहजहां दारा रंजय सिंह अमित पाठक लालबाबू वाजिद साजिद नसीम , प्रवीण सिंह और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।