जमशेदपुर: मानगो के रहने वाले पुरोहित महाराज राम अवधेश चौबे की धर्मपत्नी का देहांत शुक्रवार के दिन हो गया था। टाटा मुख्य अस्पताल के द्वारा उनके पार्थिव शरीर को ₹2,53000 नहीं देने के कारण नहीं दिया जा रहा था। सभी राजनेताओं के यहां इन्होंने चक्कर लगाया पर काम नहीं बना । अंत में भाजपा नेता विकास सिंह से संपर्क किया । विकास सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी से आग्रह कर बताया कि राम अवधेश चौबे की आर्थिक स्थिति सही नहीं है मामले की गंभीरता को समझते हुए टाटा मैनेजमेंट से कुणाल सारंगी जी ने बात किया ₹2,00,000 टाटा स्टील ने माफ कर दिया। लगभग तीन दिन बाद आज पार्थिव शरीर टाटा मुख्य अस्पताल से संकोसाई रोड नंबर 4 स्तिथ रामअवधेश चौबे जी के आवास में लाया गया।
