जमशेदपुर: बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की 65 वी पुण्यतिथि भुईयाडीह दुर्गा बाड़ी में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर के द्वारा उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया । इस अवसर पर भारत के संविधान के बारे में जानकारी देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री अजीत कालिंदी जी बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डालें। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा जी, बांस वैत सोसायटी के अध्यक्ष विश्वजीत कालिंदी जी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राकेश मुखी, दिलीप पासवान, अजय रजक, महामंत्री शंभू राम, पी के करवा, मंत्री मिली दास, सतीश मुखी, कोषाध्यक्ष सजल साल, आईटी सेल प्रभारी अर्जुन रजक, ममता मुखी मंडल अध्यक्ष में विकास बाउरी, हीरा लाल रजक, अशोक कुमार, राहुल रजक, चंदन मुखी, श्री राम कालिंदी , विप्लव रॉय आदि उपस्थित थे।
