


जमशेदपुर: एसडीओ नितिन कुमार ने शहर में बनाए गए पटाखा स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासन के द्वारा प्रदत लाइसेंस से अधिक वजन के पटाखे रखने वालों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके साथ साथ पटाखा बेचने वालों और टेंट वालों की जमकर खबर ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इन सबों पर फौरन कार्रवाई का आदेश दे दिया। मालूम हो कि शहर में कई स्थानों पर लाइसेंस देकर प्रशासन ने पटाखा बेचने की अनुमति दी है। लाइसेंस में पटाखा बेचने के लिए सभी हिदायत दी है कि इस व्यक्ति को कितने किलो तक का पटाखा बेचना है। जहां पर लाइसेंस का उल्लंघन हो रहा है वहां पर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।