
जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में टाटा मोटर्स के उपाध्यक्ष ए बी लाल का स्वागत किया गया। उनके साथ प्लांट हेड विशाल बादशाह, ई आर हेड दीपक , जी एम टेक्निकल सर्विसेज शरद सिंह, एडमिनिस्ट्रेशन हेड वीएन सिंह एवं हेड टाउन एडमिनिस्ट्रेशन रजत सिंह उपस्थित हुए। सभी को फूलों की गुलदस्ता शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। स्वागत संबोधन में आर के सिंह ने कहा कि ए बी लाल को जमशेदपुर प्लांट से बहुत ज्यादा लगाव रहा है और इनकी आने से मजदूरों में भी एक विश्वास कायम होता है। पूरे यूनियन तहे दिल से इनका स्वागत करती है। अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा सकारात्मक सोच के साथ यूनियन काम करती है और किसी भी परिस्थिति में विचलित नहीं होती है सभी का साथ मिल रहा है। वेतन समझौता बहुत ही बढ़िया हुआ है। प्लांट हेड विशाल बादशाह ने कहा सभी बिंदुओं को वेतन समझौता में ध्यान दिया गया और जो भी वर्तमान परिस्थिति में संभव था सकारात्मक रूप से किया गया। वंही ए बी लाल ने कहा वर्तमान परिस्थिति में जमशेदपुर प्लांट को अपना स्थिति और मजबूत करने की जरूरत है और बेहतर समय पर वेतन समझौता कराने का आप सब सफल हुए हैं। जो वेतन समझौता हुआ है ये आपका अधिकार है। इसके साथ साथ में आप सबों दायित्व काफी बढ़ चुका है। सेफ्टी, क्वालिटी, प्रोडक्टिविटी तीनों क्षेत्र में जमशेदपुर को अब्बल बनना है ताकि अगली बार अपनी हिस्सेदारी आप और बढ़ा सकें।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन एचएन सैनी ने किया। संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया। वही टाटा मोटर्स परिसर में प्लांट 3 में यूनियन अधिकारियो का स्वागत किया कर्मचारियो ने हुए ग्रेड पर।