जमशेदपुर : पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर द्वारा आगामी 4 दिसम्बर को नौसेना दिवस का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु योजना बैठक आज एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में हुई जिसमें कोविद 19 के आलोक में प्रशासनिक दिशानिर्देशों का पालन करते हुए सम्पन्न होंगे। कार्यक्रम के संयोजक शशि भूषण सिंह सह संयोजक प्रकाश पटेल बनाये गए हैं जबकि व्यवस्था प्रभारी अमित कुमार और नवेन्दू गांगुली हैं।नौसेना दिवस पर कार्यक्रम के मुख्य संयोजन की जिम्मेदारी बिमल कु ओझा को मिली है। मुख्य कार्यक्रम 06 दिसम्बर को कैरियर इन नेवी पर एक काउंसलिंग युवाओं को के नाम से वेबिनार द्वारा आयोजित होगा। आज के बैठक का संचालन रमेश शर्मा और अध्यक्षता सुखविंदर सिंह ने किया जबकिं धनन्यवाद ज्ञापन सार्जेंट बासुकी नाथ झा ने की। आज की बैठक में उपस्थित रहने वालों में उमेश सिंह सत्येंद्र सिंह निर्मल कुमार विजय कुमार जसबीर सिंह गौतम लाल नवीन कु सिन्हा योगेशवॉर नंद सिंह सत्यप्रकाश सुखविंदर सिंह आमोद कुमार अमरनाथ डोके विनेश प्रसाद।


