जमशेदपुर: जमशेदपुर जेम्को भगत सिंह चौक के समीप एक घर से दो शव बरामद किया गया है। जिसमे एक लड़का लेबड़ा की उम्र 17 वर्ष तथा महिला ननकी 70 उम्र वर्ष बतायी जा रही है। घटना कैसे हुई इसका पता नही चल पाया है।
मौके पर टेल्को थाना प्रभारी अखिलेश मंडल अपने पुलिस बल के साथ पहुँचे। बर्मामाइंस थाना के भी अधिकारी पहुंच गये हैं। पुलिस ने
दोनो शवो को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता हैं कि दोनो के बीच रिश्ता नाती पोता का है।
