गोलमुरी उत्कल समाज ने किया अशोक कुमार सामंत को सम्मानित,

2

भाजपा गोलमुरी महामंत्री बनाये जाने पर जताया हर्ष।

जमशेदपुर: गोलमुरी उत्कल समाज के अध्यक्ष अनंत नारायण पाढ़ी के नेतृत्व में सम्मान समारोह आयोजित कर भाजपा गोलमुरी मंडल के महामंत्री अशोक कुमार सामंत को सम्मानित किया गया। रविवार को उत्कल समाज परिसर में कार्यकारिणी सदस्य एवं उत्कल समाज द्वारा परिचालित मध्य एवं उच्च विद्यालय के अध्यापक एवं अध्यापिका के द्वारा समाज के उपाध्यक्ष अशोक कुमार सामंत को दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी गोलमुरी मंडल के महामंत्री मनोनीत किये जाने पर पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर शुभकामनाएं व्यक्त की गई। इस दौरान समाज के सदस्य एवं क्षेत्र में निवास करने वाले उड़िया लोगों के द्वारा आगामी कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी गई।

इस अवसर पर उत्कल समाज के अध्यक्ष अनंत नारायण पाढ़ी ने कहा कि समाज के कार्यों में तत्परता के साथ अग्रणीय भूमिका निभाने वाले उत्कल समाज के सदस्य को भाजपा ने दूसरी बार महामंत्री का दायित्व देकर समाज का सम्मान किया है। उत्कल समाज भाजपा के प्रति आभार प्रकट करता है।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से समाज के महामंत्री प्रदीप कुमार जेना, मंत्री सुशील कुमार विश्वल, शैलेंद्र प्रसाद लेंका, कोषाध्यक्ष अजय कुमार जेना, कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप नायक, मनोरंजन गैड, श्यामल बाबू, ज्ञान रंजन महन्ती, पवित्र मोहन दलाई, अध्यापक त्रिलोचन गोप, मध्य विद्यालय के प्रधान अध्यापिका डॉ उत्पला दास, उच्च विद्यालय के प्रधान अध्यापक अबनी कुमार दत्ता, अध्यापिका सागरिका, सन्यासी महंती, सारंगी बाबू समेत अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झारखंड युवा एकता ने गोलमुरी जॉगर्स पार्क में स्वामी विवेकानंद जी के मार्गदर्शन पर चलते हुए मंच द्वारा सम्मान समारोह रखा गया

Sun Jan 10 , 2021
जमशेदपुर: जमशेदपुर के झारखंड युवा एकता मंच के बैनर तले आज गोलमुरी जॉगर्स पार्क में युवाओं के प्रेरणा स्रोत आदरणीय श्री स्वामी विवेकानंद जी के मार्गदर्शन पर चलते हुए मंच द्वारा सम्मान समारोह रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि भरत सिंह के साथ जमशेदपुर के सामाजिक, राजनीतिक, तथा कोरोना वॉरियर्स के […]

You May Like

फ़िल्मी खबर