जमशेदपुर : इनर ह्वील क्लब जमशेदपुर ईष्ट के सदस्यों ने मानगो स्थित रेड रोज़ स्कूल के बच्चों तथा कर्मचारियों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया | क्लब के अध्यक्ष रमा खन्ना द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया | उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र गान गाए| तत्पश्चात रमा खन्ना ने बच्चों तथा उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया | क्लब की ओर से खाद्य पदार्थ आदि का वितरण किया गया| इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रमा खन्ना, पूर्व अध्यक्ष इरा बन्द्योपाध्याय, नीलिमा प्रकाश, सेक्रेटरी सोनाली मोहांती, क्लब के वरिष्ठ सदस्य तथा रेड रोज़ स्कूल के प्रिन्सिपल श्रीमती अशोका प्रसाद उपस्थित थीं|
Next Post
जन कल्याण समिति एक कदम जागरूकता कि ओर
Wed Jan 27 , 2021
जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई विधानसभा अन्तर्गत सोपोडेरा ज्योति क्लाब ,सोपोडेरा रविदास समाज भवन एवं मध्य सरजमदा के किट्स कैयर पब्लिक स्कूल मे 72वाँ गणत्रंण दिवस बहुत ही उत्साहित एवं उल्लास के साथ मनाया गया। ये सभी स्थानों मे समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन को मुख्य अतिथि बनाया गया। समिति के […]
