सोनारी दुमुहानी छठ घाट स्थित शिव मंदिर में रुद्राभिषेकम का आयोजन किया गया

5

जमशेदपुर:आज रविवार को श्री वेद परायण कमिटी द्वारा सोनारी दुमुहानी छठ घाट स्थित शिव मंदिर में रुद्राभिषेकम का आयोजन किया गया। जिसमे कमिटी के अध्यक्ष श्री एम एन राव, एवं विजय कुमार यजमान के रूप में उपस्थित थे। रुद्राभिषेकम अनुष्ठान में शिवलिंग की पूजा अर्चना कर मंचामृत 11 लीटर दूध, 11 किलो दही, 1 किलो मधु,, 5 किलो शुद्ध घी एवं सभी फलो के रस फूल, बेलपत्र से अभिषेक किया गया। इसके उपरांत वेद पाठ किया गया। इसके उपरांत सभी भक्तों ने दण्डवत प्रणाम कर भगवान शिव से आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभी भक्तों के बीच प्रसाद वितरित कर मंदिर परिसर में पक्तिभक्त बैठाकर भोजन कराया गया। रुद्राभिषेकम धार्मिक अनुष्ठान में श्री एम एन राव,डी विजय कुमार,एम एन मूर्ती, एन भूषण,एन वेंकट राव, एन रमेश,एम रवि , साई अम्मा, वी प्रकाश, ए उषा कुमारी,टी उमा शंकर, एस वी एस मूर्ति, बी बलराम,पी एस आर के शर्मा सहित कई भक्त गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चतरा गांजा तस्करों पर चतरा पुलिस ने कसा शिकंजा

Sun Dec 13 , 2020
जमशेदपुर/चतरा: चतरा गांजा तस्करों पर चतरा पुलिस ने कसा शिकंजा। तस्करी के लिये बिहार ले जाया जा रहा दस लाख रुपये का अवैध गांजा जप्त। एसपी ऋषभ झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ ने की कार्रवाई। पिकअप गाड़ी में छिपाकर भेजा जा रहा 52 पैकेट में बंद […]