पोस्टर बाजी करके दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने 5 लोगों को पकड़ा

3

जमशेदपुर/रांची: राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के आस-पास के इलाके में पोस्टर बाजी करके दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने जांच के क्रम में शुक्रवार को पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी ओर से बनाए गए पोस्टरों को भी बरामद कर लिया है। घटना के संबंध में सुखदेवनगर थाने में एक मामला दर्ज किया गया है। इसका खुलासा रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने शुक्रवार को रांची में प्रेसवार्ता करके किया। इस मामले में सिटी एसपी सौरभ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया ग या था। गिरफ्तार सभी उग्रवादियों ने पोस्टरबाजी करने मामले को स्वीकार कर लिया है।
ये हुए गिरफ्तार
पुलिस ने सुनील उरांव, कालीचरण मुंडा, देवानंद मुंडा, रोशन मुंडा और राहूल मुंडा को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी बाइक और बोलेरो से क्षेत्र में घुमकर जायजा ले रहे थे।
टीपीसी दस्ते का है सुनिल उरांव
सुनिल उरांव के बारे में एसएसपी ने बताया कि वह टीपीसी के आर्म दस्ता का सक्रिय सदस्य है। वह इसके पहले भी जेल जा चुका है। कालीचरण मुंडा के बारे में एसएसपी ने कहा कि वह हत्या के एक मामले में एक साल तक जेल में था। बाकी के बारे में भी पूछताछ करके पता लगाने का काम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आमिर अली अंसारी की अध्यक्षता में गोलमुरी में अंतरराष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया गया

Fri Dec 18 , 2020
जमशेदपुर: आज शुक्रवार 18 दिसंबर को गोलमुरी में अंतरराष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया गया।इस अवसर पर जागरूकता अल्पसंख्यक समुदाय में फैलाने के उद्देश्य से गोलमुरी स्थित मुस्लिम मिल्लत स्कूल में समुदाय के विशेष बुद्धिजीवी वर्ग एवं महानुभव के बीच विचार गोष्ठी का कार्यक्रम अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष अमीर अली […]

You May Like

फ़िल्मी खबर