दीपिका ओझा अपने ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग

35

जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र के शिक्षा निकेतन स्कूल के पास रहने वाली दीपिका ओझा अपने ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग है। सास-ससुर और देवर से तंग महिला अपने पति के साथ टेल्को में रह रही है। भय के कारण महिला अब तक तीन घर बदल चुकी है। पति तार कंपनी में कार्यरत है। अब दहेज़ नहीं देने पर दीपिका को धमकी दी जा रही है। दीपिका के अनुसार घर छोड़ देने के बावजूद फिर से 14 दिसंबर को उनका देवर पप्पू ओझा उनके घर आया और उसके साथ मारपीट की। इसके अलावा उसने मंगलसूत्र भी छिनने का प्रयास किया। उसके कपड़े भी फाड़ दिए। दीपिका ने कहा कि वह धनबाद की रहने वाली है, उसकी शादी 1 दिसंबर 2014 को हुई थी। उसका पांच साल का एक बेटा भी है। शादी के बाद से ही सास नैनतारा ओझा, ससूर लव कुमार ओझा और देवर पप्पू ओझा उससे दहेज की मांग करते थे। दहेज नहीं देने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।
जिस दिन दीपिका के साथ घटना घटी थी उस दिन घर पर कोई नहीं था। अब सास-ससुर से दहेज में दिए गए ज्वेलरी की मांगने करने पर वह उन्हें धमकी दे रहे है। काफी प्रयास के बाद भी तक उन्हें ससूराल से कुछ भी नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जमशेदपुर क्राइम चेक ऑर्गेनाइजेशन संगठन के पदाधिकारियो ने मंत्री चंपाई सोरेन से मुलाकात की

Thu Dec 24 , 2020
जमशेदपुर : जमशेदपुर क्राइम चेक ऑर्गेनाइजेशन संगठन का विस्तार हेतु खूंटी,तमाड़, बुंडू,रांची के दौरे के बाद झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपई सोरेन से रांची आवास में औपचारिक मुलाकात की गई। जिसमें क्राइम चेक ऑर्गेनाइजेशन के झारखंड प्रभारी मनोवर हुसैन , पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष राजेश […]

You May Like

फ़िल्मी खबर