जमशेदपुर/पटमदा : पटमदा के चांडीफॉल गांव की एक युवती ने नीमडीह बहेदा के रहने वाले अर्जुन सिंह के खिलाफ विवाह का झांसा देकर कई बार यौनशोषण का आरोप लगाया।
पटमदा थाना में पीड़िता ने शिकायत की है वह पिछले सात माह से अर्जुन सिंह के सम्पर्क में है, दोनों के बीच पहले प्रेम सम्बंध हुआ ,इसके बाद वे अर्जुन ने उससे वादा किया कि वह उससे शादी कर लेगा। लेकिन शादी का दबाव बनाने पर वह शादी करने से इनकार कर दिया, पहले ततो पंचायत स्तर पर अर्जुन पर विवाह के लिये दबाव बनाया गया, लेकिन वह शादी के लिये तैयार नहीं हुआ तो पीड़ित ने उसके खिलाफ थाने में शिकायत की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है,पुलिस का कहना है कि वह पीड़िता का कोर्ट में बयान करायेगी,आगे जांच जारी है।