जमशेदपुर : आज मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जमशेदपुर के समाजसेवी भरत सिंह ने अपने आवास में भाजपा के झंडे को फहरा कर भाजपा के संस्थापक सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।इसके उपरांत सिंह भाजपा के सीतारामडेरा मंडल पहुंचे जहां पार्टी के संस्थापक सदस्य डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की तस्वीरों पर फूलों का हार चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दिया गया, तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनने के उपरांत केक काटकर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसका उद्देश्य सदैव ही नई शुरुआत करने की रही है और यही कारण है कि आज भारतीय जनता पार्टी पूरे विश्व में ना केवल सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है बल्कि इसके उद्देश्यों को भी लोगों का पूर्ण समर्थन प्राप्त है। इस दौरान सिंह के साथ मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, राजन सिंह, पवन अग्रवाल, राजेश सिंह, मंडल के सभी पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं बूथ अध्यक्ष आदि सदस्य उपस्थित थे।
Next Post
गोविंदपुर भाजपा कार्यालय में<br>भाजपा का स्थापना दिवस मनाया : पवन सिंह
Tue Apr 6 , 2021
जमशेदपुर :भाजपा अपने स्थापना दिवस को सेवा में समर्पित कर दी। स्थापना दिवस पर पार्टी के 513 मंडलों में कार्यकर्ताओं महापुरुषों पर माल्यार्पण के बाद घरों में झंडा लगाया गया । भाजपा केंद्र सरकार पर उपलब्धियों की चर्चा भी की उन्होंने कहा कि भाजपा एक दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक […]
