भाजपा के पूर्व सांसद एवम पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ नहीं रहे

5

जमशेदपुर :भाजपा के पूर्व सांसद एवम पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ नहीं रहे।  लक्ष्मण गिलुआ कोरोना  से पीड़ित थे ।जिनका इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल चल रहा था , इलाज के कर्म में आज गुरुवार की सुबह 2.50 बजे टाटा मोटर्स अस्पताल  में स्वर्गवास हो गया है। खबर पाकर पूर्व विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षडंगी और प्रदेश युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष अनुराग जायसवाल भोर भोर टाटा मोटर्स अस्पताल पहुँचे और परिवार जनों से मुलाक़ात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। कुणाल षंडगी ने पूर्वी सिंहभूम ज़िले के उपायुक्त सूरज कुमार से दूरभाष पर काग़ज़ी प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरा करवाने का आग्रह किया है ताकि पार्थिव शरीर परिवार वालों को सौंपा जा सके। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें। खबर पाकर भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, राज कुमार सिंह,अमर प्रीत सिंह काले के साथ पूर्वी के विधायक  सरयू राय सहित लोगो ने दुख प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लक्ष्मण गिलुआ के निधन पर जताया शोक, ईश्वर स्वर्गीय लक्ष्मण गिलुवा के दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें - भरत सिंह

Thu Apr 29 , 2021
जमशेदपुर :भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा कोरोना से पीड़ित थे जिसका इलाज में टाटा मोटर्स अस्पताल में करवा रहे थे।इसी क्रम में गुरुवार की सुबह टाटा मोटर्स अस्पताल में उनका स्वर्गवास हो गया, खबर पाकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी भरत सिंह ने दुख प्रकट करते हुए […]

You May Like

फ़िल्मी खबर