तिलक पुस्तकालय में 136वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया

4

जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आज सोमवार को 28 (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) स्थापना दिवस समारोह का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में जिला अध्यक्ष बिजय खॉ के अध्यक्षता में आयोजित किया गया ।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का 136वॉ स्थापना दिवस समारोह का आयोजन सुबह 9.30 बजे से माननीय स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, माननीय कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने सर्वप्रथम दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन में मृत 33 किसानों के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर नमन किया, तत्पश्चात मुख्य अतिथि मंत्रीगण के व्दारा कांग्रेस पार्टी का चरखा छाप झण्डा फहरा कर समारोह का शुभारंभ किया। जिला कमिटी के व्दारा स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं कृषि मंत्री बादल पत्रलेख को गाँधी टोपी, अंगवस्त्र एवं माला पहना कर स्वागत किया गया।
जिला कमिटी व्दारा वरीय कांग्रेसजनों का सम्मान समारोह में सर्वश्री रामाश्रय प्रसाद, के के शुक्ला, अवधेश सिंह, एल बी सिंह, खगेन चन्द्र महतो, आनन्द मय पात्रा, पी एन झा, पंकज कुमार मण्डल, मृत्युंजय महतो, एे के फालगुनी घोष, गुरदीप सिंह, बैजु मुखी, नन्दलाल सिंह, देवसरन सिंह, रामदरस चौधरी, शत्रुघन महतो, फकीर चन्द्र महतो, राम सोरेन, पी एन पांडेय, खेला मुर्मू, योगेन्द्र नाथ महतो, बिष्णु अग्रवाल, सुदर्शन तिवारी, अनन्तलाल, अमरजीत सिंह, शफा शेख, पैराडाईज कुजुर, धिरेन्द्र नाथ मुण्डा, भगान हेम्ब्रम, ज्योत्सना सरदार को लम्बे समय से कांग्रेस पार्टी के लिए कांग्रेस करने एवं संगठन सेवा को देखते हुए सम्मान पत्र प्रदान किया गया।

समारोह का संचालन वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने किया, स्वागत वरीय उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी ने किया।
कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर कांग्रेसजनों ने हिस्सा लिया ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में योगेन्द्र सिंह यादव,ऋषि मिश्रा सांसद प्रतिनिधि राज्यसभा, प्रिंस सिंह, नूरजहाँ वारसी, अशोक सिंह, राजकिशोर प्रसाद, जसाई मार्डी, नजीर अफ्सर खान, बबलू झा, अभिजीत सिंह, मो सगीर, मो सुल्तान, आमिर सोहेल, रंजीत सिंह, प्रमोद मिश्रा ने योगदान दिया।
जिला अध्यक्ष बिजय खॉ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से बिष्टुपुर तक तिरंगा यात्रा कार्यक्रम एवं कृषि बिल के विरोध में थाली बजाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से ऊषा यादव, अपर्णा गुहा, संजय तिवारी, शहनाज रफीक,रियाजुद्दीन खान, शफी अहमद खान, मौलाना अंसार खान, मो इस्माईल, बिजय यादव, रेयाज खान, फिरोज खान, राकेश साहू, डॉ शादाब हसन, मनोज सिंह, जय प्रकाश उपाध्याय, गुलरेज अख्तर अंसारी, सविता राय, पार्वती शर्मा, संजय झा संत, रंजीत झा, राहुल गोस्वामी, विपिन ठाकुर, रौनक दास, अरविंद प्रजापति, गीता सिंह, रीता शर्मा, रविराज, मनोज झा बबुआ झा, ईश्वर सिंह, सुबोध सिंह सरदार, रविशंकर केपी, संजय नायक, तापस महापात्रा, आनन्द दास, अमित राय, शहनवाज आलम, किशन लाल महतो, बलराम महतो, फूल चांद महतो, सरत महतो, रईस शेख, बबलू नौशाद, संजय प्रसाद, सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजनों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सौरव गांगुली के राजनीति में आने की अटकलें तेज़, राज्यपाल जगदीप धनखड़ से की मुलाकात

Mon Dec 28 , 2020
जमशेदपुर : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की राजनीति में आने की अटकलें तेज़ हो गई हैं।आज बीसीसीआई प्रमुख ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की, इस मुलाकात के बाद ये अटकलें लगायी जा रही हैं कि वे राजनीति में […]

You May Like

फ़िल्मी खबर