किसानों के मुद्दे पर कांग्रेसियों के कहा-अहंकारी हैं मोदी सरकार

2

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उराॅव के निर्देशानुसार प्रेस वार्ता का आयोजन जिला अध्यक्ष बिजय खाॅ के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम ने कहा कि 75 दिन से किसान आंदोलन दिल्ली में कर रहे हैं। काले कानून को वापस लेने के मांग करते हुए 175 किसानों ने प्राण न्योछावर कर दिया। मोदी सरकार अहंकारी हो गई है। 11 बार वार्ता विफल हो गये। किसानो ने साफ कह दिया कि कृषि बिल वापस ले मोदी सरकार, इससे कम पर आंदोलन वापस नहीं होगी। मोदी जी हठधर्मिता छोड़ें, किसानों को पूंजीपतियों के हाथों में गिरवी रखने के कुभावना को त्याग करे।
कांग्रेस पार्टी किसानों के आंदोलन के साथ है।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उराॅव जी के निर्देशानुसार चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम ने किया,
प्रखण्ड स्तर पर सम्मेलन, 13 फरवरी को जिला स्तरीय पदयात्रा, 20 फरवरी को राज्य स्तरीय हजारीबाग में किसान सम्मान सह ट्रक्टर रैली आयोजित की जा रही है।
प्रेस वार्ता सम्मेलन में प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम, जिला अध्यक्ष बिजय खाॅ, सूर्पूयकान्त शुक्ला, पूर्व प्रदेश सचिव अजय सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, फिरोज खान, संजय सिंह आजाद, अपर्णा गुहा, एल बी सिंह, मौलाना अंसार खान विशेष रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रघुवर नगर में हुए घटना से बस्तीवासी आक्रोशित, भाजपा ने दिया तीन दिन का समय

Tue Feb 9 , 2021
जमशेदपुर: बर्मामाइंस स्थित रघुवर नगर में राजनीतिक दल के उपद्रवी कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए ओछी कृत्य पर स्थानीय निवासियों में रोष व्याप्त है। मंगलवार शाम भाजपा बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दीपक झा के नेतृत्व में बस्तियों के प्रमुख निवासियों की बैठक हनुमान मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में बस्तीवासियों ने […]

You May Like

फ़िल्मी खबर