उप विकास आयुक्त ने तीन प्रखंडों का भ्रमण कर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन का किया निरीक्षण

117

घाटशिला में हेरिटेज विलेज के निर्माण का किया औचक निरीक्षण, धीमी निर्माण गति पर सम्बंधित एजेंसी को लगाया फटकार

जमशेदपुर : प्रखंड भ्रमण कार्यक्रम के तहत उप विकास आयुक्त परमेश्वर भगत ने आज तीन प्रखंडों का भ्रमण कर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया साथ ही कई लाभुकों की जमीन पर बीजारोपण कर दीदी बाड़ी योजना का प्रारंभ किया। इस दौरान घाटशिला में रुरबन मिशन अन्तर्गत धरमबहाल क्लस्टर में बनाये जा रहे हेरिटेज विलेज का उप विकास आयुक्त ने औचक निरीक्षण किया। कार्य का प्रगति बहुत दयनीय पाया गया, कार्यस्थल पर सिर्फ 6 लोग कार्य करते हुए पाए गए, तथापि एजेंसी के द्वारा कार्य को दिसंबर 2020 में पूर्ण करने की बात स्वीकारी गई थी। लेकिन कार्य की प्रगति से ऐसा प्रतीत नहीं होता है। उप विकास आयुक्त द्वारा एजेंसी को फटकार लगाया गया और जल्द से जल्द निर्माण कार्य को गति देते हुए निर्धारित अवधि में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
प्रखंड भ्रमण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड के हुरलुग पंचायत के लुपुनगडीह गांव में दीदी बाड़ी योजना अन्तर्गत अनिता सिंह – मां सरस्वती सखी मंडल तथा भारती सिंह- माता रानी सखी मंडल के खेतों में बीजारोपण कर दीदी बाड़ी योजना का शुभारंभ किया तथा सभी सखी मंडल के साथ बैठक करते हुए 53 दीदी बाड़ी योजनाओं को दो दिनों के अंदर प्रारम्भ करने का निर्देश दिया गया। साथ ही धालभूमगढ़ प्रखंड के नुतनगढ़ पंचायत के मानिकावेड़ा गांव में जासी मुर्मू, सरिता मुर्मू व पानमनी मुर्मू के जमीन पर बीजारोपण कर दीदी बाड़ी योजना का शुभारम्भ किया गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि दीदी बाड़ी योजना के तहत एक ही स्थान में कई पोषक तत्वों का उत्पादन करने की यह योजना है जिससे ग्रामीणों को उचित पोषाहार मिल सके एवं उन्हें पोषण के लिए बाजार की वस्तुओं पर आश्रित ना होना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सी एम के आदेश पर बेड़ो के चरगनी ग्राम के लोगों को मिली मदद

Tue Dec 1 , 2020
जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेश के बाद बेड़ो के चरगनी गांव में निवास करने वाले गरीब मजदूरों को झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना से आच्छादित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री को उपायुक्त रांची ने बताया कि चरगनी गांव के सभी मजदूरों व ग्रामीणों को झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा […]

You May Like

फ़िल्मी खबर