डॉ इंद्रेश कुमार का शहर आगमन 13 को, जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यक्रम में लेंगे भाग

6

वक्ताओं ने कहा- जनसंख्या नियंत्रण पर कठोर कानून समय की मांग, अगर अभी नही तो कभी नहीं

जमशेदपुर :जमशेदपुर पिछले 8 वर्षों से जनसंख्या नियंत्रण कानून हेतु आंदोलनरत संस्था जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जमशेदपुर महानगर के मार्च महीने के कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ इंद्रेश कुमार, संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल शामिल होंगे। शुक्रवार को काशीडीह स्थित दुर्गा माता मंदिर में जिलाध्यक्ष प्रेम झा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संस्था के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण मुरारी, प्रदेश संयोजक सुचिता सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, भाजपा नेता अभय सिंह, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी शामिल हुए। शामिल हुए अतिथियों ने द्वीप प्रज्वलन के पश्चात भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बैठक की विधिवत शुभारंभ की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के ओजस्वी नारे लगाकर मंदिर परिसर को गुंजायमान रखा। उपस्थित अतिथियों ने 13 मार्च को ठाकुर प्यारा सिंह मैदान में आयोजित होने वाले सभा की सफलता के निमित्त आवश्यक चर्चा कर रणनीति तैयार की।

बैठक को संबोधित करते हुए संस्था के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण मुरारी ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून इस देश में समय की मांग है। बेतहाशा बढ़ती जनसंख्या देश के सीमित संसाधनों के बेतरतीब उपयोग को बढ़ावा दे रही है। अगर समय रहते जनसंख्या पर नियंत्रण कानून नहीं बना तो देश में अराजकता का मौहाल होगा।

प्रदेश संयोजक सुचिता सिंह ने कहा कि भले हमें आजादी की लड़ाई में भाग लेने का सौभाग्य नही मिला लेकिन देशहित में काम करने का एक अवसर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के माध्यम से मिला है। उन्होंने आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए एकजुट होकर इस अति आवश्यक जनसंख्या कानून को पूर्ण समर्थन देने की अपील की।

भाजपा नेता एवं संस्था के प्रदेश आमंत्रित सदस्य अभय सिंह ने कहा कि जमशेदपुर के राष्ट्रभक्तों के सहयोग से 13 मार्च को जमशेदपुर की धरती में भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि आज वन, जंगल, वनस्पतियां, जल संसाधन समेत तमाम प्राकृतिक संसाधनों का जमकर हनन हो रहा है जिससे खाद्य उत्पादन और वितरण जनसंख्या के आवश्यकता के बराबर करने में बड़ी मुश्किल पैदा हो रही है। इन सब वजहों से महंगाई भी सातवें आसमान पर पहुंच गई है, जिससे लोगों को अपना पेट पालना तो मुश्किल हो गया है। बढ़ती जनसंख्या से कई जगह तो गरीबी की वजह से लोग भुखमरी तक का शिकार हो रहे हैं। इसलिए जनसंख्या पर लगाम लगाने के लिए हर किसी को सचेत होने की जरुरत है, नहीं तो आने वाले भविष्य में इसके बुरे दुष्परिणामों को भुगतने पड़ेंगे।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या नियंत्रण पर कानून अभी नही तो कभी नही बन सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में जड़ जमा चुकी धारा 370, तीन तलाक की समाप्ति एवं भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। कहा कि कोई भी देश तब तक सशक्त नही हो सकता जब तक वो अपने देश की बढ़ती जनसंख्या पर अंकुश ना लागाये। श्री षाड़ंगी ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार जल्द ही बढ़ती जनसंख्या पर ठोस कदम उठाते हुए सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करेगी। उन्होंने शहर के युवाओं से 13 मार्च को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।

इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, हरिन्द सिंह, सुमित श्रीवास्तव, बंटी सिंह, राजपति देवी, हन्नी परिहार, पप्पू सिंह, पवन कुमार सिंह, उषा सिंह, प्रीति पांडा, रीना चौधरी, रेणु झा, नेहा साहू, सीनू साहू, लोकनाथ त्रिपाठी, पप्पू कुमार, पीयूष ईशु, रोहन श्रीवास्तव, बबलू सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इनर व्हील क्लब जमशेदपुर द्वारा सेनेटरी पैड का वितरण

Sat Feb 27 , 2021
जमशेदपुर: इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर के सदस्यों ने श्री सौविक साहा, संस्थापक, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य और स्वच्छता के वितरण और संवर्धन के लिए लोगों को परिवर्तन के लिए 1220 पैड दान किए। गोराडीह की महिलाओं और किशोरियों को उसी की तत्काल आवश्यकता थी। पैड्स का वितरण, महिलाओं को […]

You May Like

फ़िल्मी खबर