पश्चिम बंगाल में दिनेश कुमार ने चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया

5

जमशेदपुर :पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की प्रतिबद्धता के साथ जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सांगठनिक बैठकों और जनसंपर्क अभियान का दौर शुरू कर दिया है। भाजपा संगठन के स्तर से प्राप्त निर्देशों के आलोक में उन्हें बंगाल के विष्णुपुर लोकसभा अंतर्गत इंदस विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी मिली है। सांगठनिक बैठकों के अलावे स्थानीय कार्यकर्ताओं संग समन्वय स्थापित कर चुनाव प्रचार और जनसंपर्क कार्यारम्भ कर दी गई है। इंदस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने बतौर प्रत्याशी निर्मल धारा पर विश्वास जताया है। उक्त विधानसभा के अंतर्गत सांगठनिक दृष्टिकोण से 49 शक्ति केंद्र एवं 258 बूथ हैं। फ़िलहाल चुनावी अभियान की कमान संभालते हुए दिनेश कुमार ने सभी चार मंडलों और प्रमुख कार्यकर्ताओं संग पहले चरण की बैठक संपन्न कर ली है। इसके अलावे ग्रामीण परिवेश में प्रचार हेतु दीवार लेखन के कार्यों का भी उन्होंने कार्यकर्ताओं संग घूमघूम कर जायज़ा लिया। वहीं सांगठनिक प्रवास के दौरान वे स्थानीय कार्यकर्ताओं के घरों पर भोजन और निवास कर रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि उक्त विधानसभा क्षेत्र सहित संपूर्ण पश्चिम बंगाल में भाजपा के पक्ष में बेहतरीन माहौल है। कहा कि बूथ प्रबंधन की बदौलत आसानी से बहुमत हासिल की जा सकेगी। उन्होंने दावा किया कि इसबार पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की लहर चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बागबेड़ा के मतलाडीह पंप हाउस चालू होने पर भाजपा नेता सुबोध झा मुन्ना सिंह राजेश प्रसाद का ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

Wed Mar 10 , 2021
जमशेदपुर :आज 10 मार्च को बागबेड़ा के मतलाडीह पंप हाउस चालू होने पर भाजपा नेता सुबोध झा मुन्ना सिंह राजेश प्रसाद का ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत। प्रधान टोला में मतलाडीह जलापूर्ति योजना का बिजली कनेक्शन काटे जाने के कारण 2 महीने से मतलाडीह पंपहाउस बंद पड़ा हुआ था । […]

You May Like

फ़िल्मी खबर