जमशेदपुर सब्जी मंडी थोक विक्रेता संघ के चुनाव में बलबीर मंडल निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

4

जमशेदपुर : साकची सब्जी मंडी का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से बलबीर मंडल अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हो गये। चुनाव संचालन समिति ने शुक्रवार को इसकी औपचारिक पुष्टि करते हुए बलबीर मंडल को जमशेदपुर सब्जी मंडी थोक विक्रेता संघ का अध्यक्ष घोषित कर दिया है। घोषणा के साथ ही बड़ी तादाद में साकची मंडी के सब्जी व्यापारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का फूल माला पहनाकर ज़ोरदार अभिनंदन किया। मालूम हो कि हर तीन वर्षों के अंतराल पर नये अध्यक्ष का चुनाव होता है। इसबार बलबीर मंडल की दावेदारी के बाद किसी भी अन्य प्रत्याशी ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी प्रस्तुत नहीं किया। ऐसे में सर्वसम्मति से पाँच सदस्यीय चुनाव कमिटी ने बलबीर मंडल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित होने की औपचारिक घोषणा कर दिया। अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद बलबीर मंडल ने कहा कि सब्जी मंडी और बाज़ार की तमाम समस्याओं का निदान करना उनकी प्राथमिकता होगी। वहीं थोक व्यापारियों को व्यापार के लिए उत्तम वातावरण सुनिश्चित हो सके इस दिशा में प्रतिबद्धता से प्रयास करेंगे। कहा कि साकची मंडी में शीघ्र ही व्यापारियों संग बैठक कर मूलभूत आवश्यकताओं एवं कार्ययोजनाओं को सूचीबद्ध करते हुए उनके समधानार्थ पहल किया जायेगा। बताया कि वे रामनवमी से पूर्व अपनी कार्यसमिति का विस्तार करेंगे, इसके लिए युवा थोक व्यापारियों और पुराने अनुभवी सब्जी विक्रेताओं को साथ लेकर कार्य करेंगे। मालूम हो कि बलबीर मंडल हिंदू जागरण मंच के वर्तमान जिला महामंत्री हैं। वहीं हिंदू नववर्ष यात्रा आयोजन समिति के भी संस्थापक सदस्यों में शामिल हैं। निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद से लगातार बलबीर मंडल को बधाईयों का तांता लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

करीम सिटी कॉलेज में एन सी सी प्रशिक्षण शिविर का समापन

Fri Mar 19 , 2021
जमशेदपुर :करीम सिटी कॉलेज में विगत सोमवार से चलने वाला एन सी सी 37 झारखंड बटालियन का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज समापन हुआ। एन सी सी का यह प्रशिक्षण ए बी एम कॉलेज, एल बी एस एम कॉलेज, को ऑपरेटिव कॉलेज तथा करीम सिटी कॉलेज में अलग-अलग आयोजित […]

You May Like

फ़िल्मी खबर